फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   A member of the gang making fake insurance policies arrested

Sambhal News: फर्जी बीमा पॉलिसी करने वाले गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार

Thu, 03 Apr 2025 12:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 03 Apr 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
A member of the gang making fake insurance policies arrested
चंदौसी।
विज्ञापन

थाना बनियाठेर पुलिस ने फर्जी बीमा पॉलिसी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के एक सदस्य बिलारी निवासी आराम सिंह को गिरफ्तार किया है। गिरोह सुनियोजित तरीके से गरीब लोगों को माध्यम बनाते हुए फर्जी बीमा पॉलिसी करके विभिन्न सरकारी व निजी जीवन बीमा इत्यादि को आर्थिक हानि पहुंचाते हैं और बीमा का सारा पैसा हड़प लेते हैं। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
एएसपी दक्षिणी अनुकृति शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार मुरादाबाद जिले के बिलारी के अलापुर उर्फ रामपुर थाना क्षेत्र निवासी आराम सिंह के खिलाफ थाना बनियाठेर और कुढ़फतेहगढ़ में दो मुकदमे दर्ज हैं। थाना बनियाठेर में मुकदमा बलवीर पुत्र वीर सिंह निवासी बनियाठेर ने दर्ज कराया था। जिसमें बताया कि उसकी भाभी सुगरवती पत्नी सतवीर की मृत्यु पांच नवंबर 2020 में काला पीलिया बीमारी के कारण हुई थी। मृत्यु के बाद 12 जनवरी 2021 को आराम सिंह ने एक निजी बीमा कंपनी से सुगरवती के नाम से बीमा कराया और फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र बिलारी ब्लॉक से बनवाया गया। जिसमें सुगरवती की मृत्यु 31 मार्च 2021 दर्शाई गई थी।
विज्ञापन

बाद में धोखाधड़ी से जिला सहकारी बैंक बिलारी मुरादाबाद में अकाउंट खुलवा दिया और चेक बुक प्राप्त कर धोखे से नॉमिनी खाताधारक सत्यवीर से खाली चेकों पर हस्ताक्षर करा लिए थे और बीमा की छह लाख से अधिक की रकम तीन बार में खाते से निकाल कर हड़प ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं थाना कुढ़फतेहगढ़ के गांव गुरगांव निवासी मीरावती ने तहरीर देकर आराम सिंह आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें कहा गया कि उनके पति सुदामा की मृत्यु वर्ष 2020 में बीमारी के कारण हुई थी। जब उसके पति बीमार थे तो उस समय आराम सिंह, ओंकारेश्वर मिश्रा उनके घर पर आए थे और धोखाधड़ी करके सरकारी स्कीम में सहायता के बहाने से उनका बीमा कराकर पूरी बीमा की राशि हड़प कर ली।
गरीब परिवार के लोगों को बनाते हैं निशाना
पुलिस के अनुसार यह लोग निरंतर रूप से ऐसे लोगों की तलाश में रहते है जो कि बीमारी की वजह से मरणासन्न स्थिति में होते हैं। ऐसे व्यक्तियों के परिवार वालो से बात कर मरणासन्न व्यक्तियों को स्वस्थ दिखाते हुए फर्जी तरीके से इनकी जीवन बीमा पॉलिसी करवाई जाती है। क्योंकि यह लोग अक्सर गरीब होते है इनका प्रीमियम इन लोगों के द्वारा ही भरा जाता है। इन लोगों को ज्यादा प्रीमियम नहीं भरना पड़ता क्योंकि बीमार लोगों की मौत हो जाती है और मरने के बाद ये सभी क्लेम का पैसा बांट लेते हैं। जो व्यक्ति मर गए हैं। उनकी भी बैक डेट में फर्जी तरीके से पॉलिसी कराकर उनका जो बीमा क्लेम का रुपया मिलता है, उसे भी आपस में बांट लेते हैं

वर्जन
- बनियाठेर पुलिस ने फर्जी बीमा पॉलिसी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का वांछित सदस्य आराम सिंह को गिरफ्तार किया है। जिस पर थाना बनियाठेर और कुढ़फतेहगढ़ में फर्जी बीमा पॉलिसी के दो मुकदमे दर्ज हैं। अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। -अनुकृति शर्मा, एएसपी दक्षिणी, संभल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed