{"_id":"69e7d71750d7ee19ac07b693","slug":"a-man-was-duped-of-rs-85000-on-the-pretext-of-getting-him-married-sambhal-news-c-275-1-smbd1034-134467-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: शादी कराने का झांसा देकर युवक से 85 हजार ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: शादी कराने का झांसा देकर युवक से 85 हजार ठगे
विज्ञापन
बहजोई। मोहल्ला काली मंदिर रोड निवासी युवक ने शादी कराने का झांसा देकर 85 हजार रुपये ठगने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित ने मंगलवार को तहरीर देकर बताया कि कुछ दिन पहले उसके पास जिला बदायूं के थाना इस्लामनगर के गांव दजरामपुर निवासी एक युवक आया और उसकी शादी कराने की बात कही। साथ ही यह भी कहा कि लड़की वाले गरीब परिवार से हैं। दोनों ओर का खर्च उसे ही करना होगा। युवक की बात मानकर वह परिजनों के साथ जिला गोरखपुर क्षेत्र में लड़की वालों के घर गोद डालने की रस्म भी कर आया। 25 फरवरी की शादी तय हो गई। बिचौलिया ने शादी के नाम पर उससे नकदी व जेवर समेत करीब 85 हजार रुपये का सामान ले लिया था। शादी की तारीख निकट आने पर युवक से संपर्क किया तो वह टाल-मटोल करने लगा। जिस पर उसे ठगी का अहसास हुआ।
पीड़ित युवक का कहना था कि मामले में कोतवाली पुलिस को तहरीर दी थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। बाद में वह इस्लामनगर थाना पहुंचा तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने की बात कहकर टरका दिया। उसने बताया कि मामले का शिकायती पत्र एसपी दफ्तर पर भी दिया जा चुका है। कार्यवाहक प्रभारी इंस्पेक्टर अजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल कराई जा रही है।