Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   A leopard has now been spotted on a eucalyptus tree in Bada Gaon.

Sambhal News: अब बड़ा गांव में यूकेलिप्टस के पेड़ पर दिखा तेंदुआ

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
A leopard has now been spotted on a eucalyptus tree in Bada Gaon.
चंदौसी। थाना बनियाठेर क्षेत्र के अल्लीपुर बुजुर्ग उर्फ बड़ा गांव में शुक्रवार को दहशत फैल गई। एक किसान ने खेत पर यूकेलिप्टस के पेड़ पर तेंदुए को देखा। तेंदुए के दिखने से ग्रामीणों में भय का माहौल है।
विज्ञापन

गांव अल्लीपुर बुजुर्ग के किसान राजीव कुमार शुक्रवार शाम करीब चार बजे अपने खेत पर गए थे। खेत से कुछ दूरी पर सोत नदी के पास ट्यूबवेल के निकट उन्होंने यूकेलिप्टस के पेड़ पर तेंदुए को बैठा देखा। राजीव कुमार ने तुरंत अपने मोबाइल से तेंदुए का वीडियो बनाया।
विज्ञापन

इसके बाद वह दबे पांव गांव लौटे और ग्रामीणों को वीडियो दिखाया। जब तक ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे, तेंदुआ पेड़ से उतरकर जंगल में ओझल हो चुका था। इस घटना के बाद ग्रामीण खेतों पर अकेले जाने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएफओ प्रीति यादव ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी मिली है। वन विभाग की टीम को तुरंत मौके पर भेजा गया है। तेंदुए की तलाश में लगातार गश्त की जा रही है। उन्होंने ग्रामीणों से सतर्कता बरतने की अपील की है। डीएफओ ने ग्रामीणों को अकेले खेतों पर न जाकर झुंड में जाने की सलाह दी है।
व्हाट्सएप ग्रुप में पोस्ट कर ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की
ग्राम पंचायत अल्लीपुर बुजुर्ग उर्फ बड़ा गांव के ग्राम प्रशासक ओमेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने व्हाट्सएप पर गांव का ग्रुप बनाया है। जिसमें गांव के 150 से अधिक लोग जुड़े हैं। तेंदुए की सूचना मिलने पर तत्काल ग्रुप के माध्यम से ग्रामीणों को अलर्ट किया गया है। ग्रामीणों को अकेले खेतों पर नहीं जाने की अपील की गई है। साथ ही वन विभाग को भी अवगत करा दिया गया है।

----------
यारा फर्टिलाइजर परिसर में भी घुस गया था तेंदुआ
चंदौसी। नरौली के गांव अल्लीपुर बुजुर्ग में शुक्रवार को तेंदुआ देखा गया। इससे ग्रामीण दहशत में हैं। इससे पहले, बबराला की यारा उर्वरक फैक्टरी परिसर में 14 नवंबर शनिवार को एक तेंदुआ घुस गया था। सीसीटीवी कैमरे में दिखने के बाद वन विभाग ने 22 घंटे के बचाव अभियान के बाद उसे पकड़ा। चिकित्सकीय जांच में तेंदुआ स्वस्थ पाया गया, जिसकी उम्र करीब चार से पांच वर्ष थी। वन विभाग ने 18 नवंबर बुधवार को उसे सहारनपुर के शिवालिक जंगल में आजाद कर दिया था। अब गांव के प्रेम सिंह, संजय कुमार समेत अन्य ग्रामीणों ने तेंदुए को शीघ्र पकड़ने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed