{"_id":"69dc00447a1d248de407ae4e","slug":"a-large-number-of-pda-voters-names-were-deleted-in-sir-mp-burke-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-134157-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: एसआईआर में पीडीए के मतदाताओं के नाम बड़ी संख्या हटाए गएः सांसद बर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: एसआईआर में पीडीए के मतदाताओं के नाम बड़ी संख्या हटाए गएः सांसद बर्क
विज्ञापन
संभल। एसआईआर प्रक्रिया में पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के मतदाताओं के नाम बड़ी संख्या में हटाए गए हैं। चुनाव आयोग को इसमें संज्ञान लेना चाहिए। यह कहना है संभल के सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क का।
रविवार को उन्होंने मीडिया से अपने दीपा सराय स्थित आवास पर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में मतदाताओं के सूची से नाम हटाए जाना गंभीर मामला है। आरोप लगाया कि इस प्रक्रिया में मुस्लिम, दलित और पिछड़े समाज के मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। सांसद ने कहा कि वोट कटौती का असर सभी वर्गों पर पड़ा है। शहरी क्षेत्रों की तुलना में ग्रामीण इलाकों में अधिक वोट काटे गए हैं। कहा कि मतदान प्रत्येक नागरिक का मूल अधिकार है। सांसद ने आगे कहा कि पश्चिम बंगाल चुनाव में जनता अपना जवाब देने वाली है। पश्चिम बंगाल के मतदाता समझदार हैं और वे अपने वोट का बंटवारा नहीं करेंगे। संवाद