फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   A laborer travelling under police protection was beaten to death, his grandmother died in grief

Sambhal News: पुलिस सुरक्षा में जा रहे मजदूर की पीट-पीटकर हत्या, वियोग में दादी ने तोड़ा दम

Wed, 20 Aug 2025 02:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Wed, 20 Aug 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
A laborer travelling under police protection was beaten to death, his grandmother died in grief
जुनावई क्षेत्र के गांव नगला अजमेरी युवक दुर्गेश की मौत के बाद ​बिलखते परिजन। संवाद
जुनावई (संभल)। लिंटर डालने के बाद रुपयों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद के बाद ठेकेदार और उसके साथियों ने पुलिस सुरक्षा में जा रहे गांव नगला अजमेरी निवासी मजूदरों के ट्रैक्टर पर पथराव कर मारपीट की। इसी दौरान आरोपियों ने गांव के योगेश उर्फ दुर्गेश (24) की पीट-पीटकर हत्या कर दी। योगेश की हत्या की सूचना मिलने पर दादी अनारो देवी (60) ने भी वियोग में दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर सात नामजद और 20 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पिता का आरोप है कि पुलिस की लापरवाही की वजह से उनके बेटे की जान चली गई।
विज्ञापन

मृतक योगेश के पिता कर्रु ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके बेटे योगेश और भुवनेश सोमवार को गांव के ही धर्मवीर, रामप्रसाद, रामखिलाड़ी, चंद्रभान, सुखराम व प्रेमसिंह के साथ बबराला में मशीन से लिंटर डालने गए थे। रात करीब नौ बजे दोनों पुत्र अन्य मजदूरों के साथ बबराला से लिंटर डालकर वापस गांव आ रहे थे। तभी जुनावई चौराहे से बबराला की तरफ प्रथमा बैंक के सामने गांव रसूलपुर ढाय थाना गुन्नौर के ठेकेदार श्रीनिवास, सुभाष, विनोद, गुड्डु, राजेश, संतोष व जयपाल के अलावा 20 से ज्यादा अज्ञात लोगों ने ट्रैक्टर को घेरकर पथराव व उनके साथ की। उनके बेटे योगेश को ट्रैक्टर से खींचकर सड़क पर गिरा दिया और पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या की सूचना परिजनों को मिली तो कोहराम मच गया। नाती के वियोग में विलाप करते समय दादी अनारो देवी को हार्ट अटैक आया और उनकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन


वर्जन

डायल 112 पुलिस और थाने के सिपाही की लापरवाही को लेकर जांच की जा रही है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। मृतक के पिता की तहरीर पर सात नामजद और 20 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राजेश कुमार, एएसपी उत्तरी

पिता बोले-पुलिस की लापरवाही से गई बेटे की जान
जुनावई। योगेश के पिता कर्रु का कहना है कि मुख्य आरोपी ठेकेदार श्रीनिवास पुत्र नत्थू से पूर्व में गुन्नौर में लिंटर डालते समय कुछ कमी को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसी रंजिश को मानते हुए ठेकेदार ने सोमवार को बबराला में शाम सात बजे करीब समय लिंटर डालते समय मौके पर पहुंचकर उनके बेटे व अन्य के साथ गाली-गलौज की। विरोध पर रास्ते में घेरकर जान से मारने के धमकी दी थी, जिससे दोनों बेटे व अन्य मजदूर भयभीत थे। सभी ने 112 पुलिस की मदद ली। पुलिस ने सभी को गांव नगला अजमेरी तक छोड़ने का भरोसा दिलाया, लेकिन पुलिस रास्ते में ही छोड़ कर चली गई, जिससे बाइकों से पीछा कर रहे ठेकेदार और उसके साथियों ने ट्रैक्टर के आगे बाइक गिरा कर जुनावई चौराहा से पहले प्रथमा बैंक के सामने ट्रैक्टर रोक लिया और सभी के साथ मारपीट की। ठेकेदार श्रीनिवास ने लोहे की सरिये से योगेश के गले पर वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई। कहा कि पुलिस की लापरवाही की वजह से उनके बेटे की जान चली गई। यदि पुलिस लापरवाही नहीं बरतती तो शायद बेटा जिंदा होता।
--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed