फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   A laborer from Sambhal died after being hit by an unknown vehicle in Saharanpur.

Sambhal News: सहारनपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से संभल के मजदूर की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
A laborer from Sambhal died after being hit by an unknown vehicle in Saharanpur.
ओबरी। असमोली थाना क्षेत्र के गांव टांडाकोठी निवासी अरविंद (35) की सहारनपुर में मौत हो गई। अरविंद शुक्रवार रात बाजार से सामान खरीदकर लौट रहे थे। सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से घायल हुए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया था।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि करीब तीन सप्ताह पहले गांव के ही अन्य मजदूरों के साथ वह भट्ठे पर मजदूरी के लिए गए थे। शुक्रवार की शाम बाजार से खाद्य सामग्री खरीद कर वापस लौट रहे थे। मेडिकल कॉलेज के सामने सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। लेकिन देर रात मजदूर ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

मजदूर की मौत की खबर परिजनों को मिली तो घर में मातम छा गया। परिजन मजदूर का शव घर लाने के लिए ग्रामीणों के साथ शनिवार की सुबह चार बजे सहारनपुर रवाना हो गए। मृतक के परिजन अजित सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद देररात शव गांव आएगा। मौत के बाद पत्नी और तीन बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed