फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   A laborer extracting bricks from the foundation died after being buried under the soil

Sambhal News: नींव से ईंटें निकाल रहे मजदूर की मिट्टी में दबकर मौत

Sat, 07 Dec 2024 02:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 07 Dec 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
A laborer extracting bricks from the foundation died after being buried under the soil
संभल। हजरतनगर क्षेत्र के गांव फिरोजपुर के जंगल में नींव की ईंटें निकालते समय पास के प्लाॅट की मिट्टी ढह गई। इसमें मजदूर वीर सिंह (45) निवासी फिरोजपुर दब गया। साथी मजदूर वीर सिंह को लेकर अस्पताल पहुंचे थे, जहां उसे मृृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गांव फिरोजपुर निवासी सूरज ने बताया कि उनके चाचा वीर सिंह शुक्रवार सुबह सात बजे साथियों के साथ मजदूरी करने गए थे। मजदूर प्लाॅट की नींव की खोदाई कर पुरानी ईंटें निकाल रहे थे।
विज्ञापन

वीर सिंह करीब आठ फीट नीचे खोदाई कर ईंटों को निकालने में लगे थे। इस दौरान पास के प्लाॅट की मिट्टी ढह गई। जिसमें वीर सिंह दब गए। साथी मजदूरों ने वीर सिंह को बाहर निकाला और निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद वीर सिंह के शव लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां पत्नी सूरजा और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीर सिंह अपने पीछे छह बेटियों और एक बेटे को छोड़ गए है। दो बेटियों की शादी हो गई है और चार की होना बाकी है। ग्रामीणों के मुताबिक उनका बेटा मानसिक रूप से कमजोर है। थाना प्रभारी मोहित कुमार काजला ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article