{"_id":"67bcce563176f001530f5ba6","slug":"a-high-school-student-returning-after-giving-the-exam-died-three-injured-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-119630-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: परीक्षा देकर लौट रहे हाईस्कूल के छात्र की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: परीक्षा देकर लौट रहे हाईस्कूल के छात्र की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
ओबरी। असमोली थाना क्षेत्र में असमोली-लोधीपुर मार्ग पर बेला अड्डे के पास दो बाइकों की टक्कर में हाईस्कूल की परीक्षा देकर लौट रहे छात्र कपिल (16) की मौत हो गई। जबकि उसके साथी यशराज और लकी घायल हो गए। इनकी हालत गंभीर है। तीनों एक ही बाइक पर सवार थे। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार शिक्षक भी घायल हुए हैं।
असमोली थाना क्षेत्र के गांव सैदपुर इम्मा निवासी कपिल, यशराज और लकी के साथ सोमवार को हरथला गांव में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हाईस्कूल की परीक्षा देने गए थे। परीक्षा देकर तीनों घर लौट रहे थे। असमोली-लोधीपुर मार्ग पर बेला अड्डे के पास इनकी बाइक मवई डोल निवासी गुलाम, कादिर की बाइक से टकरा गई। हादसे में कपिल की मौके पर ही मौत हो गई। पीछे बैठे यशराज और लकी व दूसरी पर सवार गुलाम, कादिर भी घायल हो गए।
ग्रामीणों ने घायलों को पास के एक क्लीनिक में भर्ती कराया। छात्र के परिजन पुलिस को सूचना दिए बिना शव को घर ले गए। जबकि हादसे में घायल हुए दो छात्रों समेत तीनों को रेफर कर दिया। कपिल के परिवार में तीन भाई और दो बहनें हैं। पिता तेजपाल मध्यप्रदेश के इंदौर में रुई फैक्ट्री पर काम करते हैं।
विज्ञापन
0000
भाई देने गया था इंटर की परीक्षा
बाइकों की टक्कर में जान गंवाने वाले कपिल का भाई सचिन भी अमरोहा जिले के फत्तेहपुर गांव स्थित बीके एम इंटर काॅलेज में इंटरमीडिएट का पेपर देने गया था। दूसरी पाली मेें उसकी परीक्षा थी। इसी दौरान उसे हादसे के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई। संवाद