फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   A grand procession was taken out on the occasion of the birth anniversary of Shri Guru Gobind Singh Ji.

Sambhal News: श्री गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव पर निकाली भव्य शोभायात्रा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
A grand procession was taken out on the occasion of the birth anniversary of Shri Guru Gobind Singh Ji.
चंदौसी में श्री गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव पर निकाली गई शोभायात्रा में करतब दिखाती गतका - फोटो : samvad
चंदौसी। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा आजाद रोड (गुरु तेगबहादुर मार्ग) के तत्वावधान में श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज का प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। शनिवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में पंच प्यारे व गुरु ग्रंथ साहिब जी का सिंहासन और हैरतअंगेज करतब दिखा रही गतका पार्टी आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन

श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के प्रकाशोत्सव पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा से शोभायात्रा दोपहर तीन बजे शुरू हुई। शोभायात्रा में झांकियां शोभा बढ़ा रही थीं। वहीं जिला बिजनौर की बाबा फतेह सिंह गतका पार्टी, मीरी पीरी खालसा गतका पार्टी बरेली के कलाकार हैरतअंगेज करतब दिखा कर सभी को अचंभित कर रहे थे। पंजाब का रंगीला भांगड़ा लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा था।
विज्ञापन

श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के सिंहासन के आगे पंच प्यारे चल रहे थे। पंच प्यारे से आगे महिलाएं, पुरुष और बच्चे झाड़ू लगा कर और छिड़काव कर पुष्प वर्षा कर सेवा कार्य करते हुए पुण्य लाभ कमा रहे थे। सिंहासन के पीछे महिलाओं की कीर्तन मंडली भजनों की छटा बिखेर कर भक्ति का माहौल बना रही थी। शोभायात्रा फव्वारा चौक, मालवीय चौक, रामस्वरूप रोड, संभल गेट, फड़याई बाजार, घास मंडी, बड़ा बाजार, मुरादाबाद गेट होते हुए देर रात गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा पहुंच कर समाप्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर कोतवाली पुलिस तैनात रही। इस अवसर पर सभा के प्रधान सरदार गोपाल सिंह, सचिव चरण सिंह, हरचरन सिंह, हरमीत सिंह, स्वर्ण सिंह, देवेंद्र सिंह छाबड़ा, जसवंत सिंह तनेजा, गुरबक्श सिंह, कमलजीत सिंह, सतेंद्र सिंह राजपाल, महेंद्र पाल सिंह सेठी, सुनील कुमार, भूपिंदर सिंह, अर्जुन सिंह, भूपिंदर सिंह विज, राकेश सहगल आदि उपस्थित रहे।

चंदौसी में श्री गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव पर निकाली गई शोभायात्रा में करतब दिखाती गतका

चंदौसी में श्री गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव पर निकाली गई शोभायात्रा में करतब दिखाती गतका- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed