फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   A government based on any specific religion will not work in the country: MP Barq

देश में किसी धर्म विशेष की सरकार नहीं चलेगी : सांसद बर्क

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
A government based on any specific religion will not work in the country: MP Barq
संभल। देश महात्मा गांधी, बाबा भीमराव अंबेडकर, अब्दुल कलाम आजाद और अब्दुल गफ्फार जैसे महान लोगों का है। इन सभी ने देश की आजादी में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। यह कहना है संभल के सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क का। उन्होंने कहा कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष और सांविधानिक राष्ट्र है। इस देश में किसी धर्म विशेष की सरकार नहीं चलेगी।
विज्ञापन

सांसद ने शनिवार को अपने दीपा सराय स्थित आवास पर मीडिया से बातचीत की। इस दौरान सांसद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें मुख्यमंत्री ने कहा था कि बाबर राज नहीं, रामराज चलेगा। सांसद ने कहा कि जनता तय करेगी कि किसकी हवा निकली है। किसी धार्मिक बात को लेकर रामराज चलेगा कहना गलत है। सांसद ने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता खुशहाली और तरक्की चाहती है। बेरोजगारी खत्म होनी चाहिए और महंगाई कम होनी चाहिए। उन्होंने दावा किया कि आगामी चुनाव में समाजवादी पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed