{"_id":"65d27688ca084143cb089c18","slug":"a-girl-from-chhattisgarh-was-brought-to-sambhal-and-sold-on-the-pretext-of-marriage-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-107937-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: छत्तीसगढ़ की युवती को शादी का झांसा देकर संभल लाकर बेचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: छत्तीसगढ़ की युवती को शादी का झांसा देकर संभल लाकर बेचा
विज्ञापन
रजपुरा। रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर निवासी बृजेंद्र सिंह यादव छत्तीसगढ़ की युवती को शादी का झांसा देकर गांव ले आया। आरोप है कि चार दिन तक बंधक बनाकर रखा और फिर दूसरे गांव मोलनपुर डांडा में दुर्गेश को बेच दिया। युवती को यह जानकारी हुई तो वह आरोपियों से पीछा छुड़ाकर थाने पहुंची और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इस मामले में पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
युवती ने पुलिस को बताया कि बृजेंद्र सिंह यादव से उसकी मुलाकात सोशल मीडिया पर हुई थी।शादी का झांसा देकर वह दस फरवरी को अपने साथ गांव ले आया। अपने साथ रखा और फिर चार दिन पहले मोलनपुर डांडा में एक ग्रामीण को सुपुर्द करके भाग गया। आरोप है कि ग्रमीण ने बंधक बनाकर छेड़छाड़ की तो हकीकत सामने आई। युवती को बताया गया कि उसे 80 हजार रुपये बेचा गया है।
इसके बाद युवती शनिवार की रात मौका पाकर घर से निकल आई। थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य के शहर राताखार बजरंग चौक कोतवाली कोरवा निवासी 24 वर्षीय युवती की तहरीर पर शाहपुर निवासी बृजेंद्र सिंह यादव, मोलनपुर डांडा निवासी दुर्गेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जल्द ही इन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, युवती का सोमवार को मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा।