{"_id":"6a18a7fac36c3b935c0ee3fc","slug":"a-fault-in-the-meter-caused-a-fire-in-the-house-burning-wheat-and-cash-sambhal-news-c-204-1-chn1001-129628-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: मीटर में फाॅल्ट से घर में लगी आग, गेहूं और नकदी जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: मीटर में फाॅल्ट से घर में लगी आग, गेहूं और नकदी जली
विज्ञापन
धनारी। गांव भिरावटी में बृहस्पतिवार सुबह बिजली मीटर में हुए फाॅल्ट से किसान के घर में आग लग गई। आग लगने से घर में रखा गेहूं, कपड़े और नकदी जलकर राख हो गई। घटना के समय घर में मौजूद महिला ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत पानी डालकर आग बुझा दी, जिससे बड़ा हादसा बच गया। इस दौरान मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई।
भिरावटी गांव निवासी कृपाल सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे बिजली आने पर उनकी पुत्रवचू ने पानी भरने के लिए सबमर्सिबल पंप चलाया। इसी दौरान अचानक बिजली मीटर में फाॅल्ट हो गया और सबमर्सिबल का तार जलकर पास में रखे कपड़ों पर गिर गया, जिससे कमरे में आग लग गई।
कमरे से धुआं उठता देख पुत्रवधू मौके पर पहुंची और पानी डालकर आग बुझाने लगी। शोर सुनकर परिजन भी मौके पर पहुंच गए और आग पर काबू पा लिया। किसान ने बताया कि आग लगने से घर में रखी चार बोरी गेहूं, कपड़े और करीब चार हजार रुपये की नकदी जलकर राख हो गई। घटना की सूचना बिजली उपकेंद्र हिरौनी को दी गई, लेकिन काफी देर तक कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। संवाद