फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   A farmer returning with sugarcane seeds died in a road accident

Sambhal News: गन्ना बीज लेकर लौट रहे किसान की सड़क हादसे में मौत

Mon, 10 Mar 2025 12:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Mon, 10 Mar 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
A farmer returning with sugarcane seeds died in a road accident
सिंहपुरसानी।
विज्ञापन

संभल-हसनपुर मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रिपलर को बस ने टक्कर मार दी। इस हादसे में गन्ना बीज लेकर लौट रहे बहरामपुर बुजुर्ग निवासी किसान प्रेमपाल सिंह (40) मौके पर मौत हो गई। सीओ का कहना है कि तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।नखासा के गांव बहरामपुर बुजुर्ग निवासी प्रेमपाल के भाई मनदीप सिंह ने बताया कि बड़े भाई प्रेमपाल सिंह खेत में गन्ना बोने के लिए चचेरे भाई सुरेंद्र के साथ अमरोहा के गांव जीहल की मड़ैया गए थे। वहां से ट्रैक्टर ट्रिपलर में गन्ने का बीज भरने के बाद देर रात वापस लौट रहे थे। संभल-हसनपुर मार्ग पर ककरौआ मिलक के पास पीछे से हसनपुर की ओर से आ रही बस ने ट्रिपलर में टक्कर मार दी। जिससे गन्ना लदी हुई ट्रिपलर पलटने से उसके नीचे दबने से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और घायल को निजी चिकित्सक के यहां दिखाया। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रेमपाल चार भाइयों में दूसरे नंबर के थे और विवाह भी नहीं हुआ था। बेटे की मौत पर मां तस्वीरी का रो रो कर बुरा हाल है। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में लिया है। सीओ असमोली कुलदीप कुमार का कहना है कि सड़क हादसे में किसान की मौत हो गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed