{"_id":"6916417d64698669c20d4e5f","slug":"a-dumper-full-of-soil-disappeared-from-the-asmoli-police-station-two-constables-were-suspended-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-129020-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: असमोली पुलिस की निगरानी से गायब हुआ मिट्टी से भरा डंपर, दो सिपाही निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: असमोली पुलिस की निगरानी से गायब हुआ मिट्टी से भरा डंपर, दो सिपाही निलंबित
Fri, 14 Nov 2025 02:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Fri, 14 Nov 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
संभल। असमोली थाना क्षेत्र के गांव अहरौला माफी में बुधवार की रात अमरोहा के खनन अधिकारी केबी सिंह ने मिट्टी से भरा डंपर पकड़कर असमोली पुलिस को सौंप दिया, लेकिन मिट्टी से भरा डंपर पुलिस की निगरानी से गायब हो गया। जानकारी होने पर थाना प्रभारी ने एसपी को जानकारी दी। डंपर की निगरानी में लगे दो सिपाहियों को एसपी ने लापरवाही पर निलंबित कर दिया है। असमोली थाने में तैनात सिपाही कपिल कुमार और राणा को थाना प्रभारी ने डंपर सुपुर्दगी में लेकर थाने लाने के लिए कहा था, लेकिन सिपाही डंपर लेकर थाने नहीं पहुंचे, बल्कि एक पेट्रोल पंप पर खड़ा कर आए। रात में किसी समय डंपर कोई लेकर चला गया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने डंपर की काफी तलाश की, लेकिन नहीं मिला। इसके बाद थाना प्रभारी ने दोनों सिपाहियों की लापरवाही का हवाला देते हुए एसपी को पत्राचार कर दिया। एसपी ने दोनों सिपाही निलंबित कर दिए हैं।
अमरोहा के खनन अधिकारी ने बताया कि उच्च अधिकारियों के आदेश पर असमोली थाना क्षेत्र में मिट्टी से भरा डंपर पकड़कर असमोली थाने की पुलिस को सौंपा था। अब जानकारी मिली है कि डंपर पुलिस की निगरानी से गायब है। इसकी रिपोर्ट भी उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी। वहीं, दूसरी ओर थाना प्रभारी ने बताया कि डंपर को थाने लाना था लेकिन सिपाहियों ने लापरवाही दिखाई दी और वह डंपर लेकर थाने नहीं पहुंचे।