फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   A digital library will be built near the police station in village Aata.

Sambhal News: गांव आटा में पुलिस चौकी के समीप बनेगी डिजिटल लाइब्रेरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
A digital library will be built near the police station in village Aata.
चंदौसी(संभल)। जिले के युवाओं को जल्द ही डिजिटल लाइब्रेरी का तोहफा मिलेगा। इसके लिए गांव आटा की पुलिस चौकी के समीप भूमि को चिह्नित किया गया है। जहां करीब एक हजार वर्ग मीटर में डिजिटल लाइब्रेरी बनकर तैयार होगी। वहीं, माध्यमिक शिक्षा विभाग की तरफ से राजकीय पुस्तकालय निर्माण के लिए भी भूमि की तलाश की जा रही है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही भूमि की तलाश कर ली जाएगी। शहर में संचालित निजी लाइब्रेरियों जाने में गरीब व मध्यम वर्ग के विद्यार्थी कतराते हैं। लेकिन अब जल्द ही छात्र-छात्राओं को डिजिटल लाइब्रेरी की सुविधा निशुल्क मिलेगी। चंदौसी के गांव आटा की पुलिस चौकी के समीप एक हजार वर्ग मीटर में डिजिटल लाइब्रेरी बनाई जाएगी। इसके लिए शासन की ओर से भूमि चिह्नित कर ली गई है। हालांकि अभी इसके बजट को मंजूरी नहीं मिली है। डिजिटल लाइब्रेरी में कंप्यूटर, वाईफाई आदि की सुविधा मिलेगी। इससे यहां पर छात्र-छात्राओं को पढ़ाई का बेहतर माहौल मिल सकेगा। यह विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कर सकेंगे। इसमें महिलाओं और पुरुषों के लिए एक-एक शौचालय होगा।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों का कहना है कि डिजिटल लाइब्रेरी में एक बार में 100 छात्र-छात्राएं एक साथ बैठकर अध्ययन कर सकेंगे। लाइब्रेरी में मिलने वाली सुविधाएं निशुल्क होंगी। राजकीय जिला पुस्तकालय की डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर आरती यादव ने बताया कि डिजिटल लाइब्रेरी के लिए गांव आटा स्थित पुलिस चौकी के समीप करीब एक हजार वर्ग मीटर की भूमि को चिह्नित कर लिया गया है। वहीं, राजकीय पुस्तकालय के लिए भूमि की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed