{"_id":"69fe45a09ead84347307928f","slug":"a-clinic-operating-under-the-guise-of-a-medical-store-was-sealed-sambhal-news-c-204-1-chn1003-129151-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: मेडिकल स्टोर की आड़ में चलाए जा रहे क्लीनिक को सील किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: मेडिकल स्टोर की आड़ में चलाए जा रहे क्लीनिक को सील किया
विज्ञापन
बनियाठेर। थाना क्षेत्र के ग्राम बनियाखेड़ा में पेड़ के नीचे मरीज को किशोर द्वारा ड्रिप लगाए जाने की खबर प्रकाशित होने के बाद शुक्रवार को गांव पहुंचे स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी ने जांच के बाद मेडिकल स्टोर की आड़ में चलाए जा रहे क्लीनिक को सील कर दिया।
बताते चलें शुक्रवार को अमर उजाला में फोटो के साथ खबर प्रकाशित की थी। खबर का संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. विश्वास अग्रवाल शुक्रवार को बनियाखेड़ा गांव पहुंचे, उन्होंने गांव में जानकारी करने के साथ ही उस स्थान का भी निरीक्षण किया जहां मरीज को ड्रिप लगाई जा रही थी। इसके बाद झोलाछाप का क्लीनिक सील कर दिया। नोडल अधिकारी के आने की सूचना पर आसपास के गांव में अधिकांश अवैध रूप से संचालित क्लीनिक संचालक शटर बंद कर इधर-उधर निकल गए।
बताया जाता है कि मेडिकल स्टोर की आड़ में क्लीनिक चलाया जा रहा था, जिसमें किशोर काम कर रहे थे। बृहस्पतिवार को भी एक किशोर पेड़ पर ग्लूकोज की बोतल लटकाकर मरीज को ड्रिप लगा रहा था। डॉ. विश्वास अग्रवाल ने बताया कि जांच करने के बाद संबंधित झोलाछाप का कथित क्लीनिक सील कर दिया गया है। किशोर मरीजों का उपचार कर रहे हैं इस पर भी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।