फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   A case has been filed against two people for assaulting a woman.

Sambhal News: महिला के साथ मारपीट करने पर दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
A case has been filed against two people for assaulting a woman.
धनारी। गांव बायभूड़ निवासी सत्यप्रकाश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 23 फरवरी की रात उसके चाचा शिशुपाल व वीरेश खेत में गाय घुसने को लेकर उसकी मां कस्तूरी के साथ गाली-गलौज करने लगे। महिला ने जब इसका विरोध किया तो दोनों आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। मारपीट में मां के गंभीर चोटें आई है। इस मामले में थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन



मारपीट के मामले में चार पर रिपोर्ट
धनारी। गाली गलौज व मारपीट के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। गांव खलीलपुर निवासी केशव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 23 फरवरी की शाम छह बजे गांव के ही चरन सिंह, गुड्डो, क्रांति व किरन उसके घर पर आकर गाली-गलौज करने लगे और आरोपियों ने उसके मां-पिता के साथ मारपीट की। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन



महिला ने लगाया दहेज के लिए मारपीट का आरोप
धनारी। जुनावई थाना क्षेत्र के गांव काशीपुर निवासी शिशुपाल ने बताया कि उसने अपनी बेटी राजवती की शादी आठ वर्ष पूर्व धनारी थाना क्षेत्र के गांव मलुआ के घेर निवासी युवक के साथ की थी। ससुराल पक्ष के लोग दहेज से खुश नहीं थे और आए दिन बेटी के साथ दहेज को लेकर मारपीट करते थे। मंगलवार की शाम पांच बजे ससुराल पक्ष के लोगों ने बेटी के साथ गाली गलौज और मारपीट की। बेटी की शिकायत पर उसका भतीजा मोहरपाल ससुराल पहुंचे, तो आरोपियों ने उसके साथ भी गाली गलौज की। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि इस मामले में कोई तहरीर नही मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

...............
मारपीट का लगाया आरोप, रिपोर्ट दर्ज
धनारी। गांव जयरामनगर निवासी जसपाल ने गांव के ही एक परिवार के लोगों पर गाली गलौज व मारपीट करने का आरोप लगाया। पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित ने बताया कि उसका बेटा रमेश 10 जनवरी की शाम अपने खेत पर गया था। तभी गांव के ही धीरेंद्र व उसकी पत्नी कमलेश व बेटी बबली व बेटा जीतू बेटे के साथ गाली-गलौज करने लगे। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। जिसमें वह घायल हो गया। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed