{"_id":"68a0f28101e8133e4a0fe909","slug":"a-bull-entered-the-chehalum-procession-and-knocked-down-a-teenager-causing-a-stampede-sambhal-news-c-275-1-sbl1010-125927-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: चेहल्लुम के जुलूस में घुसा सांड़ किशोर को पटका, मची भगदड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: चेहल्लुम के जुलूस में घुसा सांड़ किशोर को पटका, मची भगदड़
विज्ञापन
संभल में सांड़ के हमले में घायल किशोर। संवाद
संभल। शहर के नखासा में शुक्रवार को शाम करीब 6.30 बजे निकल रहे चेहल्लुम के जुलूस के दौरान आया सांड़ बिगड़ गया। सांड़ ने मंडी किशनदास सराय के नादे अली (10) पुत्र राशिद हुसैन को सींगों पर उठाकर पटक दिया। इससे नादे अली घायल हो गया। लोगों ने नादे अली को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
शुक्रवार को शाम जब चेहल्लुम का जुलूस नखासा में पहुंचा तो कहीं से एक सांड़ भी आ गया। लोग सांड़ को भगाने लगे तो वह बिगड़ गया। सांड़ के बिगड़ने पर लोगों में अफरातफरी का माहौल बन गया। सांड़ ने जुलूस में शामिल नादे अली को सींगों पर उठाकर पटक दिया। जिससे नादे अली घायल हो गया। इस बीच भगदड़ के माहौल में पुलिस और लोग भागते हुए नजर आए।
कुछ लोगों ने हिम्मत करके सांड़ को भगाया। लोगों ने आनन फानन में नादे अली को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टर ने नादे अली का उपचार शुरू किया। सूचना मिलने पर परिजन भी आ गए। शनिवार को भी नादे अली अस्पताल में भर्ती रहा।