फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   A bike rider was crushed by a vehicle, his family members blocked the road as they did not get an ambulance immediately

Sambhal News: बाइक सवार को वाहन ने रौंदा, तत्काल एंबुलेंस नहीं मिलने पर परिजनों ने जाम लगाया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
A bike rider was crushed by a vehicle, his family members blocked the road as they did not get an ambulance immediately
संभल। कैलादेवी थाना क्षेत्र के संभल-गवां मार्ग पर बुधवार की देररात बाइक सवार गांव चाचूनागल की मढैया निवासी राकेश 22 की सड़क हादसे में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने तत्काल एंबुलेंस सेवा नहीं मिलने पर रोष जताया और जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने गुस्साए परिजनों को किसी तरह समझाया और जाम खुलवाया। इसके बाद यातायात सुचारू किया गया।परिजनों ने बताया कि युवक अपनी बहन के घर गया था। लौटते समय गांव लधनपुर के नजदीक किसी वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस को सूचना दी लेकिन पौन घंटे तक एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। इसके चलते युवक की जान चली गई। गुस्साए परिजनाें ने जाम लगाकर वाहन चालक की गिरफ्तारी करने और एंबुलेंस देर से पहुंचने पर कार्रवाई की मांग की। मौके पर पहुंचे कैलादेवी थाना प्रभारी सत्यप्रकाश सिंह ने ग्रामीणों को किसी तरह समझाया। इसके बाद जाम खुल सका। करीब 20 मिनट तक यातायात बाधित रहा। थाना प्रभारी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वाहन चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed