फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   A basement is being built for the widening of the Chandausi intersection.

Sambhal News: चंदौसी चौराहे के चौड़ीकरण को लेकर नाले का बनाया जा रहा बेसमेंट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
A basement is being built for the widening of the Chandausi intersection.
संभल। चंदौसी चौराहे के चौड़ीकरण को लेकर तेजी से काम चल रहा है। अब नाले का बेसमेंट तैयार किया जा रहा है। नाले के ऊपर पुलिया बॉक्स बनाकर उसे कवर किया जाना है। जिस पर वाहनों की आवाजाही भी होगी।
विज्ञापन

शासन ने चंदौसी चौराहे के चौड़ीकरण को लेकर 62 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया है। चौड़ीकरण के लिए पीडब्ल्यूडी के द्वारा काम शुरू किया गया था। रोडवेज बस अड्डे की तरफ नाले की तरफ काम चल रहा है। नाले की खोदाई करने के बाद अब उसका बेसमेंट तैयार किया रहा है। करीब 65 मीटर क्षेत्र में पुलिया बॉक्स बनाया जाना है।
विज्ञापन

बुधवार को भी अधिकारियों की निगरानी में काम जारी रहा। एक्सईएन पीडब्ल्यूडी सुनील प्रकाश ने बताया कि नाले का बेसमेंट तैयार हो रहा है। यहां के बाद दूसरी तरफ काम कराएंगे। बताते चलें कि चौराहे के चौड़ीकरण को लेकर बिजली लाइन और ट्रांसफार्मर की शिफ्टिंग भी होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली निगम को जुलाई में 10.80 लाख रुपये और नवंबर में 4.56 लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका है। चौराहे के चौड़ीकरण से जाम से निजात मिलेगी और आवागमन भी सुचारु रूप से चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed