फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   A BA graduate girl left the police station with her lover, leaving her father stunned.

Sambhal News: प्रेमी संग थाने से ही चली गई बीए पास युवती, देखता रह गया पिता

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
A BA graduate girl left the police station with her lover, leaving her father stunned.
बनियाठेर(संभल)। थाना क्षेत्र के एक गांव की बीए पास युवती बृहस्पतिवार को चंडीगढ़ में मजदूरी करने वाले अपने प्रेमी संग थाने से ही चली गई। थाने में परिजनों के विरोध और समझाने के बावजूद युवती ने प्रेमी का साथ नहीं छोड़ा और सभी के सामने उसके साथ जाने का ऐलान कर दिया। इस दौरान पिता आंखों में आंसू लिए बेबस होकर देखता रह गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की सात बेटियां हैं। उसने मेहनत-मजदूरी कर उन्हें पढ़ाया-लिखाया और उनके बेहतर भविष्य के सपने देखे थे। लेकिन उसकी बीए पास एक बेटी ने पिता के अरमानों पर पानी फेर दिया। बताया गया कि युवती का अपने ही गांव के आठवीं पास युवक से चार वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक चंडीगढ़ में मजदूरी करता है और दोनों के बीच का रिश्ता अब विवाह तक पहुंच गया।
विज्ञापन

बुधवार की रात से शुरू हुआ विवाद बृहस्पतिवार सुबह पंचायत तक पहुंचा, लेकिन समाधान नहीं हुआ। इसके बाद मामला थाना बनियाठेर पहुंचा, जहां युवती ने सबके सामने प्रेमी संग जीवन बिताने की इच्छा जताई। ग्रामीणों ने बताया कि युवक और युवती के घर आमने-सामने हैं, जिससे दोनों परिवारों में पहले से तनाव बना हुआ है। थाने में दोपहर तक चले घटनाक्रम के बाद युवती अपने प्रेमी के साथ चली गई। पिता की आंखों में आंसू थे, लेकिन बेटी ने एक बार भी पीछे मुड़ कर नहीं देखा। बेटी की जिद के आगे बेबस पिता ने जाते हुए कहा अब उसका हमसे कोई संबंध नहीं रहा, वह जहां चाहे अपनी मर्जी से रह सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed