फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   9695 people got vaccine to prevent corona

9695 लोगों को लगा कोरोना से बचाव का टीका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
9695 people got vaccine to prevent corona
संभल। कोरोना से बचाव का टीकाकरण जिले में तेजी से चल रहा है। बुधवार को 9695 लोगों को राहत का टीका लगा है। इसमें 18 से 44 वर्ष आयु के 6080 लोगों को पहला टीका लगा है। इसी आयु वर्ग के 507 लोगों को दूसरा टीका लगाया गया है। जबकि 45 वर्ष से ज्यादा आयु के 2232 लोगों को पहला और 866 लोगों को दूसरा टीका लगाया गया है। जिला अस्पताल व सीएचसी में सुबह से ही टीका लगवाने के लिए लोगों की लाइन लग गई थी। महिलाओं ने भी उत्साह के साथ टीकाकरण कराया। जिला अस्पताल में रजिस्ट्रेशन कराने के लिए भीड़ लग गई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. रामजीलाल ने बताया कि टीकाकरण तेजी से कराया जा रहा है। बताया कि 15 हजार से ज्यादा लोगों को हर दिन टीकाकरण कराने का प्रयास किया जाएगा। जिससे जिलेभर का तय लक्ष्य जल्दी पूरा किया जा सके और लोगों को सुरक्षा का टीका लग सके। बताया कि छह सितंबर को मेगा डे के रूप में टीकाकरण किया जाएगा। इसमें जो शासन से लक्ष्य मिलेगा उसके मुताबिक टीकाकरण होगा। अभी जिले में 50 हजार वैक्सीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed