फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   95 farmers selected for agricultural equipment through e-lottery

Sambhal News: ई-लॉटरी से 95 किसान कृषि यंत्रों के लिए चयनित

Sat, 13 Jan 2024 03:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 13 Jan 2024 03:25 AM IST
विज्ञापन
95 farmers selected for agricultural equipment through e-lottery
चंदौसी। कृषि विभाग की ओर से सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन एवं कृषि यंत्र के तहत जिला स्तरीय कार्यकारी समिति ने लॉटरी के माध्यम से 95 किसानों को कृषि यंत्रों के लिए चयनित किया। उप कृषि निदेशक अरुण कुमार त्रिपाठी ने बताया कि लॉटरी के लिए चयनित योजनाओं में जनपद के सभी ब्लॉक से 95 किसानों का चयन हुआ है। किसानों को संबंधित यंत्र कृषि विभाग की ओर से अनुदान पर दिए जाएंगे। अनुदान की राशि और ड्यूटी के माध्यम से किसानों के खाते में भेजी जाएगी। इसके अतिरिक्त विभागीय पोर्टल पर 50 प्रतिशत सूची भी तैयार की गई है। बताया कि रोटावेटर के लिए चयनित किसान 43, चाफ कटर मानवरहित छह, कल्टीवेटर छह, लेजर लैंडर लेवलर नौ, पैडी-मल्टीक्रप थ्रेसर चार, स्मॉल गोदाम आठ, कस्टम हायरिंग सेंटर नौ, मिनी राईस मिल दौ, हैरो तीन, ऑयल मिल विद फिल्ट प्रेस एक, आलू बोने की मशीन दो, आलू खोदने की मशीन एक, कंबाइंड हार्वेस्टर तीन, पॉवर टिलर एक, ट्रैक्टर माउंटेड स्प्रैयर एक चयनित किया गया। इस मौके पर संयुक्त कृषि निदेशक मुरादाबाद उमेंद्र पाल सिंह उपनिदेशक कृषि रक्षा प्रशांत यादव उपस्थित रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed