{"_id":"5b4117c94f1c1bc3248b501a","slug":"91530992585-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीकमपुर जैनी के ग्राम प्रधान सचिव व तकनीकी सहायक समेत चार लोगों पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीकमपुर जैनी के ग्राम प्रधान सचिव व तकनीकी सहायक समेत चार लोगों पर एफआईआर
Updated Sun, 08 Jul 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल/बबराला। गांव के विकास कार्य के नाम पर मनरेगा योजना के तहत लाखों रुपए की धनराशि को फर्जी तरीके से निकालने और विकास कार्य न कराने के मामले में जांच के बाद दोषी पाए गए एक पंचायत के ग्राम प्रधान, सचिव, तकनीकी सहायक समेत चार लोगों पर एफआईआर दर्ज हो गई है। खंड विकास अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विदित रहे कि रजपुरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत भीकमपुर जैनी के ग्राम प्रधान पर विकास कार्यों में धांधली का आरोप लगाते हुए क्षेत्रीय विधायक अजीत कुमार उर्फ राजू यादव ने शासन में शिकायत कर जिला स्तरीय जांच टीम से गांव की विकास कार्यों की जांच कराई थी। जिसमें जिला विकास अधिकारी के नेतृत्व में की गई जांच में गांव के प्रधान रानी यादव, तत्कालीन सचिव अजय यादव, तत्कालीन तकनीकी सहायक मुकेश कुमार, सहायक लेखाकार रमेश चंद्र को पूरे मामले में दोषी पाया गया। जिसकी रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंपी गई। जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए वर्तमान खंड विकास अधिकारी मनरेगा रेनू कुमारी के माध्यम से रजपुरा थाना में चारों लोगों के खिलाफ 14.30 लाख रुपए सरकारी धनराशि के दुरुपयोग के आरोप में मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया। शुक्रवार को खंड विकास अधिकारी के द्वारा राशिफल थाने में तहरीर दी गई जिसके आधार पर चार लोगों के खिलाफ सरकारी धन के गबन के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। प्रभारी निरीक्षक वरुण कुमार ने बताया कि खंड विकास अधिकारी की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ आईपीसी की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इसकी जांच पड़ताल जारी है। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।