{"_id":"588901b34f1c1b5c02cf6449","slug":"9-candidate-ne-karaye-namankan","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ प्रत्याशियों ने दाखिल कराए नामांकन पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ प्रत्याशियों ने दाखिल कराए नामांकन पत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
Updated Thu, 26 Jan 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इनमें चंदौसी, गुन्नौर और संभल से दो-दो और असमोली से तीन ने नामांकन किए। सपा के नवाब इकबाल महमूद, पिंकी, बसपा के अकीलुर्रहमान खां, मुहम्मद इस्लाम, कांग्रेस की विमलेश कुमारी और एआईएमआईएम के जियाउर्रहमान समेत नौ प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए।
बुधवार की सुबह 11.50 बजे असमोली से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी पिंकी यादव ने निर्वाचन अधिकारी प्रभुदयाल के समक्ष चार सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया। पहले सेट में इनके प्रस्तावक अलाउद्दीन, दूसरे सेट में सुहेब खां, तीसरे सेट में असरार अहमद व चौथे सेट में संजीव कुमार रहे। इसके बाद गुन्नौर से ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लाक पार्टी के प्रत्याशी हरीसिंह ने करीब एक बजे निर्वाचन अधिकारी प्रतिपाल सिंह के समक्ष अपना पर्चा दाखिल किया। इनके प्रस्तावक राजेश रहे। दोपहर 01.20 बजे कांग्रेस प्रत्याशी विमलेश कुमारी ने निर्वाचन अधिकारी अमित कुमार के समक्ष दो सेट में अपना पर्चा दाखिल किया।
पहले सेट में इनके प्रस्तावक रामचरन झा व दूसरे सेट में सुधीर कुमार डेक्रो रहे। इसके बाद दोपहर 01.30 बजे असमोली से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी अकीलुर्रहमान खां ने निर्वाचन अधिकारी प्रभुदयाल के समक्ष दो सेट में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। पहले सेट में इनके प्रस्तावक वीरसिंह व दूसरे सेट में मोहम्मद नसीम रहे। इसके बाद दोपहर 01.40 बजे संभल से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी नवाब इकबाल महमूद ने निर्वाचन अधिकारी राशिद अली के समक्ष दो सेट में अपना पर्चा दाखिल किया।
विज्ञापन
पहले सेट में इनके प्रस्तावक जमाल महमूद व दूसरे सेट में असद हुसैन रहे। दोपहर दो बजे चंदौसी से निर्दलीय प्रत्याशी ब्रह्मदेव ने निर्वाचन अधिकारी अमित कुमार के समक्ष अपना पर्चा दाखिल किया। इनके प्रस्तावक अशोक रहे। दोपहर 02.40 बजे गुन्नौर से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी मुहम्मद इसलाम खान ने निर्वाचन अधिकारी प्रतिपाल सिंह के समक्ष तीन सेट में अपना पर्चा दाखिल किया। पहले सेट में इनके प्रस्तावक मोहम्मद नदीम, दूसरे सेट में प्रताप सिंह व तीसरे सेट में भूदेव सिंह रहे।
दोपहर 02.45 बजे 33-विधानसभा क्षेत्र संभल से एआईएमआईएम के प्रत्याशी जियाउर्रहमान ने निर्वाचन अधिकारी राशिद अली के समक्ष दो सेट में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके बाद अपराह्न 02.55 बजे 32-विधानसभा क्षेत्र असमोली से सर्व सम्भाव पार्टी के प्रत्याशी रामसरन यादव ने निर्वाचन अधिकारी प्रभुदयाल के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।