फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   86-hour operation on the premises of meat trading brothers

Sambhal News: मीट कारोबारी भाइयों के ठिकानों पर 86 घंटे चली कार्रवाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
86-hour operation on the premises of meat trading brothers
सरायतरीन के मोहल्ला भूड़ा में मीट कारोबारी के घर के बाहर खड़ीं टीम की गाड़ियां। संवाद
संभल। सरायतरीन निवासी मीट कारोबारी हाजी इमरान और हाजी इरफान के घर और गांव चिमियावली स्थित मीट फैक्टरी में आयकर विभाग की 86 घंटे लगातार छानबीन हुई है। बृहस्पतिवार की शाम करीब साढ़े छह बजे टीमें रवाना हो गईं। फैक्टरी से 20 से ज्यादा कारों में सवार होकर अधिकारी व कर्मचारी रवाना हुए। इसके बाद सरायतरीन स्थित घर को भी छोड़ दिया। रिश्तेदार और परिचितों के घरों पर चल रही छानबीन भी बंद कर दी गई। आयकर के अधिकारी 70 से ज्यादा कारों में सवार होकर आए थे, जिन्हाेंने जिले के अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई की। सूत्रों का कहना है कि 120 से ज्यादा अधिकारी व कर्मचारी इस कार्रवाई में शामिल रहे हैं। जिले की सबसे बड़ी कार्रवाई भी मानी जा रही है।
विज्ञापन

मीट कारोबारियों के घर, फैक्टरी पर सोमवार की सुबह चार बजे टीमें पहुंच गई थीं। इसके बाद कारोबारियों के घर और फैक्टरी से किसी को नहीं निकलने दिया गया। हालांकि अधिकारी छानबीन के दौरान निकलते हुए देखे गए। माना जा रहा है कि घर और फैक्टरी में छानबीन के दौरान जो तथ्य सामने आ रहे थे और उन तथ्यों से जुड़े लोगों के घर पर टीमें छानबीन को पहुंची थीं। हालांकि कार्रवाई पूरी होने के बाद फैक्टरी में मौजूद कर्मचारी और मजदूर भी अपने-अपने घरों के लिए लौट गए। चार दिन तक चली इस कार्रवाई को लेकर जिलेभर में चर्चा है। माना जा रहा है कि जिले में यह सबसे बड़ी कार्रवाई है। इससे बड़ी कार्रवाई पहले कभी नहीं हुई है।
विज्ञापन

000000000
परिचित के घर से बैग बरामद करने की चर्चा, जेवर, नकदी या दस्तावेज होने का अंदेशा

चर्चा है कि मीट कारोबारियों के एक परिचित के घर से आयकर की टीम ने बैग बरामद किया है। इस बैग में क्या है इसकी जानकारी किसी को नहीं है। चर्चा है कि इस बैग में नकदी, जेवर या दस्तावेज हो सकते हैं। हालांकि इसकी जानकारी आयकर विभाग की ओर से ही दी जा सकती है। यह बैग भी सरायतरीन में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000000
बोगस फर्म से जुड़े लोगों के घरों पर छानबीन
कई बोगस फर्म मिलने की चर्चा है। चर्चा यह भी है कि इन फर्म से जुड़े लोगों के घरों पर भी पहुंचकर टीम ने छानबीन की है। इन फर्माें में भी करोड़ों रुपये का लेनदेन किया गया है। इन फर्मों को रिश्तेदार और परिचित लोग ही संचालित कर रहे थे। इन फर्माें के माध्यम से पशुओं की खरीद फरोख्त की जाती थी। हालांकि इसकी पुष्टि आयकर विभाग की ओर से नहीं की गई है।
000000000000

जिलेभर में मीट की आपूर्ति बंद, दूसरे जिले से ला रहे दुकानदार मीट
जिलेभर में मीट की आपूर्ति ही इंडिया फ्रोजन फूड से होती थी। यह आपूर्ति कार्रवाई शुरू होने के बाद से बंद है। मीट कारोबारी दूसरे जिले से मीट ला रहे हैं। यह आपूर्ति भी कुछ ही दुकानों पर की जा रही है। ज्यादातर दुकानें बंद हो गई हैं।

000000000000
150 से 180 लोगों का खाना पैक होकर फैक्टरी जा रहा था
शहर के एक होटल से कार्रवाई चलने के दौरान सुबह का नाश्ता, दोपहर और शाम का खाना पैक होकर गया है। फैक्टरी में ही 150 से 180 लोगों का खाना हर दिन गया है। इसके अलावा फैक्टरी में भी खाना तैयार किए जाने की चर्चा चल रही है। 100 से ज्यादा कर्मचारी और मजदूर फैक्टरी में रहे। कार्रवाई पूरी होने के बाद ही जाने दिया गया। वहीं, आयकर की दूसरी टीमों ने दूसरे होटल में खाना और नाश्ता किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed