{"_id":"66aeacbdc4aa4a418e0864a4","slug":"84-complaints-received-during-sampoorna-samadhan-divas-eight-resolved-on-the-spot-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-112952-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: संपूर्ण समाधान दिवस में आईं 84 शिकायतें, आठ का मौके पर निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: संपूर्ण समाधान दिवस में आईं 84 शिकायतें, आठ का मौके पर निस्तारण
Sun, 04 Aug 2024 03:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sun, 04 Aug 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
संभल। तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम प्रदीप वर्मा, एएसपी श्रीश्चंद्र व एसडीएम विनय कुमार मिश्रा ने समस्याएं सुनीं। 84 शिकायतों में मात्र आठ का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित को दिशा निर्देश दिए गए।
शनिवार को सुबह से ही फरियादी तहसील पहुंचने शुरू हो गए थे। संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व की 39 शिकायतें पहुंचीं। इनमें से सात का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। पुलिस विभाग की आई 19 शिकायतों में से एक मौके पर निस्तारण कर दिया गया। इसके अलावा विकास की पांच, खाद्य एवं रसद विभाग की छह, समाज कल्याण की तीन और अन्य 12 शिकायतें आईं। इनमें से आठ शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। तहसीलदार रवि सोनकर ने बताया कि बाकी शिकायतों को निस्तारण के लिए संबंधित को भेजा गया है।