{"_id":"5c5499b9bdec22738563de6b","slug":"81549048249-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री आवास योजना में संभल जिला चौथे स्थान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री आवास योजना में संभल जिला चौथे स्थान पर
विज्ञापन
बहजोई। ग्राम विकास कार्यक्रम के तहत संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना में जिला चौथे स्थान पर है। यह जानकारी देते हुए मुख्य विकास अधिकारी शम्भू नाथ तिवारी ने बताया कि ग्रामीण विकास कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रथम किस्त व द्वितीय किस्त आदि मानकों में संभल जिला संपूर्ण रूप से चतुर्थ स्थान पर है।
सीडीओ ने बताया कि योजना की पहली किस्त निर्गत करने में जिला प्रदेश भर में पहले स्थान पर है तथा द्वितीय किस्त जारी करने में सातवें स्थान पर है। इसके अलावा तृतीय किस्त में भी आवास पूर्ण कराने में जिला सातवें स्थान पर है।
मनरेगा में प्रदेश भर में जिला 28वें स्थान पर है। उन्होंने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन में प्रथम चरण में दसवें स्थान पर तथा द्वितीय चरण में वंचित पात्र परिवारों के शौचालय निर्माण कराने में सोलहवें स्थान पर है।