{"_id":"5c365a4bbdec2256d06c7605","slug":"81547065931-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्योग विभाग की भूमि पर नगर पालिका ने रखी शौचालय की नींव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्योग विभाग की भूमि पर नगर पालिका ने रखी शौचालय की नींव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। संभल जिले के हयातनगर में मिनी इंडस्ट्रियल स्टेट (छोटा औद्योगिक आस्थान) बनना प्रस्तावित है। इसके लिए पैंतीस वर्ष पहले जमीन आरक्षित की गई थी लेकिन स्थल विकास भी नहीं हुआ। नगर पालिका परिषद ने हाल में ही इस भूमि पर शौचालय का निर्माण शुरू कर दिया। जब जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त अमित मोहन मिश्रा संभल के सरायतरीन में एक जिला एक उत्पाद योजना में निरीक्षण के लिए निकले तो इस बात का खुलासा हुआ है। उन्होंने जिलाधिकारी को अवगत कराया और काम रुकवा दिया।
एसडीएम दीपेंद्र यादव ने पालिका के अधिशासी अधिकारी की हैसियत से कहा कि उद्योग विभाग तो अपनी जमीन के बारे में वर्षों से बेखबर है। पैंतीस वर्ष पहले पालिका ने ही उन्हें जमीन दी थी। शहर को साफ स्वच्छ बनाने के लिए एक सामुदायिक शौचालय सरकारी जमीन पर प्रस्तावित किया गया है। अभी इसकी नींव खोदी गई है। यह शौचालय लोक निर्माण विभाग की सड़क की पटरी और औद्योगिक अस्थान की जमीन के मध्य खाली पड़ी जमीन पर ही शौचालय का निर्माण कराया जाएगा। जब तक यह तय नहीं हो जाता है कि जिस जमीन पर शौचालय बनाया जा रहा है तब तक काम रोका गया है। नाप जोख के बाद जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी जाएगी। इस बीच लोक निर्माण विभाग से पूछा गया है कि सड़क के मध्य से दोनों तरफ कितने-कितने फीट जमीन छोड़नी है। औद्योगिक आस्थान और सड़क के किनारों की जमीन छोड़ने के बाद अवशेष बची जमीन पर सामुदायिक शौचालय बनेगा जिसमें दस लोग एक बार में शौच कर सकेंगे।