फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   8.79 percent of the target set for adolescent girls and girls was vaccinated in three days

किशोर व किशोरियों को तय लक्ष्य का तीन दिन में 8.79 प्रतिशत हुआ टीकाकरण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
8.79 percent of the target set for adolescent girls and girls was vaccinated in three days
चंदौसी सीएचसी में किशोर को कोरोना से बचाव का टीका लगाती स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : CHANDAUSI
संभल। 15 से 18 वर्ष के किशोर व किशोरियों का टीकाकरण तेजी से किया जा रहा है। बुधवार को 5060 को पहला टीका लगा है। तीन दिन में 13707 को टीका लग चुका है। हालांकि तय लक्ष्य 155985 का है। लक्ष्य के सापेक्ष तीन दिन में 8.79 प्रतिशत टीकाकरण हो गया है। जिलाधिकारी संजीव रंजन का आदेश है कि जल्द ही शत-प्रतिशत टीकाकरण कराया जाए। इसके लिए प्रधानाचार्यों से भी सहयोग के लिए कहा है। जिससे टीकाकरण कराने में सहूलियत मिल सके। बुधवार को जिले के सभी कालेज में टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा स्वास्थ्य केंद्रों पर भी टीका लगाया गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. पंकज विश्नोई का कहना है कि टीकाकरण सही चल रहा है। जल्दी ही तय लक्ष्य को पूरा कर लिया जाएगा। इसके लिए लगातार कालेज प्रबंधन से सहयोग ले रहे हैं। जिलाधिकारी का कहना है तय लक्ष्य को पूरा करने के लिए स्वास्थ्य विभाग से कहा है। जिलाधिकारी का कहना है कि किशोर व किशोरियों का टीकाकरण को तेजी से अब तक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed