फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   75 more corona infected patients found in the district

जिले में 75 कोरोना संक्रमित मरीज और मिले

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
75 more corona infected patients found in the district
संभल। कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। 75 नए मरीज सामने आए हैं। अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 876 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है लेकिन स्वस्थ्य होने वालों की दर भी बढ़ी है। कुल सक्रिय मरीजों में से 396 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। मंगलवार को दस पुलिस कर्मी कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसमें संभल कोतवाली, नखासा थाना पुलिस लाइन शामिल हैं। इनके अलावा अलग अलग गांव व कस्बों में संक्रमित मिले हैं। जिला सर्विलांस अधिकारी डा. मनोज चौधरी ने बताया कि जो संक्रमित मरीज मिले हैं। यह मरीज आरटीपीसीआर, एंटीजन और ट्रूनेट जांच के दौरान संक्रमित पाए गए हैं। इन मरीजों के संपर्क में रहे लोगों की जानकारी कर नमूने लिए गए हैं। जिससे संक्रमण फैल न सके।
विज्ञापन

15 से 18 वर्ष आयु के किशोरों में दिखा टीका लगवाने का उत्साह
संभल। 15 से 18 वर्ष आयु के किशोर व किशोरियों को टीकाकरण किया जा रहा है। मंगलवार को 5381 को टीका लगा। इसमें 3006 किशोर व 2375 किशोरियों को टीका लगाया गया। इसके अलावा 18 पार आयु के 39677 लोगों को टीका लगाया गया। इसमें 24242 लोगों को पहला टीका लगाया गया। जबकि दूसरा टीका 15435 लोगों को लगाया गया है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. पंकज विश्नोई ने बताया कि किशोर व किशोरियों का टीकाकरण तेजी से कराया जा रहा है। दूसरा टीका भी लोग लगवाने के लिए उत्साहित हैं। बताया कि फ्रंट लाइन वर्कर व हेल्थ केयर वर्कर को दूसरा टीका लगे हुए नौ महीने का समय बीत गया है। तो उन्हें बूस्टर डोज दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed