फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   72 applicants eligible for admission in Atal Residential School, entrance exam on June 23

Sambhal News: अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए 72 आवेदक पात्र, 23 जून को प्रवेश परीक्षा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jun 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
72 applicants eligible for admission in Atal Residential School, entrance exam on June 23
संभल। अटल आवासीय विद्यालय पीपली (बिलारी) में प्रवेश के लिए 23 जून को प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी। परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक होगी। परीक्षा के लिए जनपद से 93 आवेदन किए गए। इसमें से जांच के बाद 72 को पात्र माना गया है। अब इनकी परीक्षा 23 जून को बहजोई इंटर काॅलेज में होगी। सहायक श्रमायुक्त ने बताया कि विद्यालय में 80 सीटें उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

प्रवेश परीक्षा 100 अंकों की होगी। सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ होंगे। प्रश्नपत्रों को तीन खंडों में बांटा गया है। पहले खंड में मानसिक क्षमता परीक्षण पर आधारित 50 अंकों के 40 प्रश्न पूछे जाएंगे। दूसरे खंड में अंक गणित पर आधारित 25 अंकों के 20 प्रश्न पूछे जाएंगे। तीसरा खंड भाषा परीक्षण से जुड़ा होगा। इसमें 25 अंकों के 20 प्रश्न होंगे। पहले खंड के लिए परीक्षार्थियों को एक घंटे का समय दिया जाएगा। बाकी दोनों खंडों में तीस-तीस मिनट का समय लगेगा। दिव्यांग अभ्यर्थियों को 40 मिनट का समय अतिरिक्त दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed