फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   ट्रैक्टर-ट्राली से गिरकर छात्रा घायल

ट्रैक्टर-ट्राली से गिरकर छात्रा घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 30 Dec 2018 01:50 AM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्राली से गिरकर छात्रा घायल
बहजोई। ट्रैक्टर-ट्राली से गिरकर छात्रा घायल हो गई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल छात्रा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया। हादसा थाना क्षेत्र के गांव चितौरा के निकट हुआ। थाना क्षेत्र के गांव पर्तापुर निवासी बुजुर्ग महिला लीलावती अपने गांव के लोगों के साथ शौचालय की धनराशि न मिलने की शिकायत करने ट्रैक्टर-ट्राली में सवार होकर कलक्ट्रेट आई थी।
विज्ञापन

साथ में उसकी 8 वर्षीय पोती छात्रा नीतू भी साथ में थी। दोपहर में कलक्ट्रेट से लौटते समय संभल बाईपास पर गांव चितौरा के निकट अचानक छात्रा ट्रैक्टर-ट्राली से नीचे गिर गई और बुरी तरह घायल हो गई। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने घायल छात्रा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया। परिजन मृत छात्रा का शव लेकर जैसे ही घर पहुंचे तो परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। ग्रामीणों का कहना था कि छात्रा के पिता चंद्रपाल अपनी पत्नी वीरवती के साथ हरियाणा में मजदूरी करते हैं। हादसे के समय भी छात्रा के माता-पिता हरियाणा में थे। जानकारी मिलने पर घर लौटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed