फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   दुर्गेश शर्मा मर्डर केस, पुलिस ने दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा

दुर्गेश शर्मा मर्डर केस, पुलिस ने दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा

Tue, 20 Jun 2017 01:39 AM IST
Updated Tue, 20 Jun 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
दुर्गेश शर्मा मर्डर केस, पुलिस ने दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
दुर्गेश हत्याकांड में आरोपी पिता- पुत्र गिरफ्तार
विज्ञापन

बबराला। दो दिन पूर्व कस्बा बबराला में अलीगढ़ जनपद के रहने वाले एक मजदूर की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने नामजद में से पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जिनसे घटना में प्रयुक्त किया गया तमंचा भी बरामद किया गया है। घटना के पूर्ण खुलासे के लिए घटना संबंधी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

विदित रहे कि जनपद अलीगढ़ के थाना क्वारसी क्षेत्र की कॉलोनी गांधीनगर निवासी दुर्गेश शर्मा पुत्र रामेश्वर दयाल शर्मा जो कि कस्बा बबराला के मोहल्ला कल्लू नगला में भगवान सिंह पुत्र भिखारी दास के मकान में पिछले कई वर्षों से रह रहा था। जिसकी 16 जून की रात को सीने में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के संबंध में मृतक के मकान मालिक भगवान सिंह व उसके परिजनों और पत्नी भगवान देवी उर्फ कृष्णा ने पुलिस को गुमराह करने के लिए घटना अलग- अलग होते हुए बयां किया था। इस पर संदेह जताते हुए पुलिस ने मृतक के भाई बलवीर शर्मा की तहरीर पर उसकी पत्नी का मकान मालिक समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। घटना के बाद से ही सभी चारों आरोपी फरार चल रहे थे जिसमें दो महिलाएं शामिल हैं। गुन्नौर पुलिस को उस वक्त कामयाबी मिली की पिता-पुत्र दो आरोपी कस्बा छोड़कर बाहर जाने की फिराक में गुन्नौर चौराहे पर रोडवेज बस का इंतजार कर रहे थे। तभी मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए नामजद भगवान सिंह पुत्र भिखारीदास उसका बेटा वेद प्रकाश है। जिनसे 315 बोर का एक तमंचा बरामद किया गया है। दोनों को मेडिकल जांच के बाद जेल भेज दिया गया। प्रभारी कोतवाल बृजेश यादव ने बताया कि हत्या के प्रकरण में मृतक की पत्नी व मकान मालिक की पत्नी भी नामजद है जिनके विरुद्ध ठोस साक्ष्य तलाशे जा रहे हैं। जिसके आधार पर उन पर भी ठोस कार्रवाई की जा सके। अभी भी जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed