फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   700 police man for election duty

शांतिपूर्ण मतदान के लिए लगाए गए 7000 सुरक्षा कर्मी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
700 police man for election duty
चंदौसी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस व प्रशासन ने पूरी तरह से मुस्तैद है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रहेगी। 200 मीटर के दायरे में किसी को आने की अनुमति नहीं होगी। गड़बड़ी करने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी। सुरक्षा की दृष्टि से जिले को आठ जोन व 66 सेक्टर में बांटा गया है। 7000 सुरक्षा कर्मी तैनात रहेंगे। चुनाव में पुलिस के साथ-साथ पीएसी व सीआरपीएफ के जवान चुनाव में तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

संभल जनपद में ग्राम प्रधान पद, जिला पंचायत सदस्य, बीडीसी व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 2186 बूथों पर गुरुवार को मतदान होना है। चुनाव के लिए मुरादाबाद, रामपुर, अलीगढ़, अमरोहा, बिजनौर से पुलिस फोर्स बुलाया गया है। जिले में तीन सुपर जोन, आठ जोन व 66 सेक्टर बनाए गए हैं।
विज्ञापन

जोन में जोनल मजिस्ट्रेट, पुलिस जोनल अधिकारी, सेक्टर में सेक्टर मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारी तैनात किए गए हैं। सुरक्षा के लिए चुनाव में 28 निरीक्षक, उपनिरीक्षक 350, मुख्य आरक्षी 244, आरक्षी 3147, होमगार्ड 3525, पीएसी एक कंपनी, दो प्लाटून, सीआरपीएफ की एक कंपनी को नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं। पहले ही पुलिस जनपद में 40 हजार लोगों को मुचलका पाबंद कर चुकी है। तीन हजार लोगों को रेड कार्ड जारी किए गए हैं, चुुनाव के दौरान आचार संहिता उल्लंघन के 75 मुकदमे दर्ज किए गए हैं। पुलिस पहले से आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर सख्त नजर बनाए हुए है। चुनाव के दौरान गड़बड़ी करने अथवा मतदाता को डराने धमकाने वालों से सख्ती के साथ निपटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed