फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   70 bags of rice and 80 bags of urad stolen by breaking the locks of Chandausi warehouse

Sambhal News: चंदौसी वेयर हाउस के ताले तोड़कर 70 कट्टे चावल व 80 बोरी उड़द चोरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Mar 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
70 bags of rice and 80 bags of urad stolen by breaking the locks of Chandausi warehouse
बनियाठेर (संभल)। हाईवे के पास गांव भुलावई में चंदौसी वेयरहाउसिंग कारपोरेशन के एक गोदाम का चोरों ने रात के समय जाली का गेट व शटर तोड़ दिया। चोर गोदाम से 70 कट्टे चावल व 80 बोरी उड़द की चोरी कर ले गए। चोरों ने गोदाम के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे पर कपड़ा डाल दिया और तीन घंटे तक बेफिक्र होकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। तीन गार्ड गेट के पास केबिन में सोते रहे । बुधवार की सुबह चोरी की घटना का पता चला। गोदाम प्रभारी की ओर से चोरों के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

मुरादाबाद आगरा हाईवे पर टी प्वाइंट के पास गांव भुलावई में चंदौसी वेयरहाउसिंग कारपोरेशन का गोदाम बना हुआ है। इसमें शहर के व्यापारियों का चावल, उड़द, दाल व अन्य खाद्यान्न भरा रहता है। वेयर हाउस के पीछे की कुछ दूरी की दीवार नहीं बनी है। मंगलवार की रात वेयर हाउस में चोर घुस आए और सबसे पीछे वाले गोदाम संख्या चार के शटर के गेट के ऊपर लगे सीसीटीवी कैमरे पर कपड़ा डाल दिया। इसके बाद चारों ने जाली के गेट पी लगा ताला तोड़ा और शटर की एक साइड में लोहे की कोई भारी चीज घुसाकर उसे उखाड़ दिया। इसके बाद चोरों ने बेफिक्री से गोदाम में रखे चावल के 70 कट्टे (प्रति कट्टा 26 किलोग्राम), उड़द की 80 बोरी (प्रति बोरी 50 किलोग्राम) चोरी कर लिये। चोर गोदाम से चोरी किए कट्टों को गुमथल वाले रास्ते ले गए। जाते हुए चोर शटर व गेट को बंद करके चले गए। बुधवार की सुबह करीब दस बजे मुंशी, गार्ड वेयर के गोदाम संख्या पर पहुंचे, तो उन्हें ताला टूटा व शटर उखड़ा हुआ मिला। अंदर जाकर देखने पर चोरी पता चला। इसके के बाद घटना की सूचना वेयर हाउस के मालिक व पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौका मुआयना किया। गोदाम प्रभारी की ओर से पुलिस को अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी गई है। पर अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन

वेयर हाउस में चोरी के मामले में कोई अंदर का व्यक्ति मिला हुआ है। उसे सीसीटीवी कैमरे, गार्डों की गतिविधि व अन्य सभी चीजों की जानकारी थी। तहरीर मिली है, मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपक तिवारी, सीओ चंदौसी।
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed