फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   65 students awarded

जिले के 65 मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

Sun, 29 Jul 2018 12:57 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, संभ्ाल
ब्यूरो / अमर उजाला, संभ्ाल Updated Sun, 29 Jul 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
65 students awarded
संभल के बाल विद्या मंदिर स्कूल में सम्मान समारोह में मौजूद अतिथि और मेधावी। - फोटो : अमर उजाला
शैक्षिक सत्र 2017-18 में मेधा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान से नवाजा गया। संभल के बाल विद्या मंदिर में आयोजित समारोह में जिले में यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड, आईसीएसई बोर्ड के मेधावी शामिल हुए। मुख्य अतिथि के तौर पर सांसद सत्यपाल सैनी, विशिष्ट अतिथि के तौर पर पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद और बेसिक शिक्षा अधिकारी वीपी सिंह ने मेधावियों को सम्मानित पदक और प्रशस्ति पत्र देकर किया।    
विज्ञापन

  
बाल विद्या मंदिर में सरस्वती वंदना सिद्धि अरोरा, जेरा नजर, फैज रहमान, अक्सा नईम, हुदा, नेहा, हर्षल रस्तोगी, मोहम्मद वारिस, वेदांत देवल ने प्रस्तुत की। दीप प्रज्ज्वलन के साथ अतिथियों ने सम्मान समारोह का शुभारंभ किया गया। सबसे पहले आल इंडिया स्तर पर सीबीएसई बोर्ड की बारहवीं की परीक्षा में चौथा स्थान पाने वाली मनस्वी गुप्ता को सम्मानित किया गया। इसके बाद दसवीं और बारहवीं कक्षा के 65 मेधावियों को सम्मानित किया गया। बाल विद्या मंदिर के प्रबंधक हरीश गर्ग, प्रधानाचार्य रॉय मॉन जार्ज ने बच्चों को प्रोत्साहित किया। 
विज्ञापन



 मुख्य अतिथि सत्यपाल सैनी ने कहा कि बच्चे लक्ष्य बनाकर मेहनत करें तो कामयाबी मिलेगी। पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने कहा कि अभिभावक ही पहले शिक्षक होते हैं। अक्षर और शब्दों से बच्चों का परिचय माता पिता ही कराते हैं। शब्दों संस्कार और विचार बनते हैं। विचार से प्रेरणा पैदा होती है और जीवन की राह निकलती है। अच्छे विचार हमें अंधेरे से उजाले की ओर ले जाते हैं। बुरे विचार हमें संकीर्ण मानसिकता की ओर ले जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन



बाल विद्या मंदिर के प्रबंधक हरीश गर्ग ने कहा कि बच्चे अपनी इस सफलता को आगे की सफलता आधार बनाएं और निरंतर आगे बढ़ते हुए देश व प्रदेश में नाम रोशन करें। मनमोहन सांख्यधर ने कार्यक्रम का संचालन किया। शालिनी गांधी, मनोज कुमार सिंह, राकेश कुमार अग्रवाल, रविकांत अग्रवाल, चंद्र शेखर शर्मा, ताप्सी सरकार, विशाल रुहेला ने सहयोग दिया।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed