{"_id":"5c6b140ebdec22737361c72b","slug":"61550521358-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान की घेराबंदी के लिए तेजी से कार्य कर रही भाजपा सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान की घेराबंदी के लिए तेजी से कार्य कर रही भाजपा सरकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। नुक्कड़ सभा में केंद्र सरकार की योजनाओं का बखान किया गया। भारत में रह कर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वालों के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने और उन्हें जेल भेजने की मांग की गई। केंद्र की मोदी सरकार को गरीबों की सरकार बताया गया।
भाजपा किसान मोर्चा की ओर से सोमवार को कैली गांव में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष अवधेश यादव ने कहा कि नरेंद्र मोदी ही गरीब का दर्द जानते हैं। देश के प्रत्येक गरीब के पास 2022 तक अपना पक्का मकान होगा। रोजगार की व्यवस्था होगी। नरेंद्र मोदी ने गरीबी का दर्द देखा है। गरीबों के हित में ऐसी योजनाएं लाई जा रहीं हैं जिससे पढ़ाई लिखाई से लेकर खाना पीना, रहने के लिए आवास और इलाज के लिए पांच लाख रुपये तक निशुल्क इलाज मिल सके।
क्षेत्रीय मंत्री भुवनेश राघव ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की सेना के जवानों का मनोबल काफी बढ़ा है। जल्द ही पाकिस्तान को चारों तरफ से घेरा जाएगा। सरकार तीव्र गति से कार्य कर रही है।
विज्ञापन
कांग्रेसी नेता आतंकवादियों के पक्ष में बयानबाजी कर देश के साथ धोखा कर रहे हैं। इस दौरान सुमित गोस्वामी, प्रेम गोस्वामी, महेश गिरि, अंकित यादव, गंगा शरण यादव, गौरव राघव, रंजीत कश्यप, राजाराम कश्यप, राहुल कुमार, महेश गोस्वामी आदि मौजूद रहे।