फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   जमीन हस्तांतरण न होने से कृषि विज्ञान केंद्र बनने में हो रही है देरी

जमीन हस्तांतरण न होने से कृषि विज्ञान केंद्र बनने में हो रही है देरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jan 2019 01:32 AM IST
विज्ञापन
जमीन हस्तांतरण न होने से कृषि विज्ञान केंद्र बनने में हो रही है देरी
जमीन हस्तांतरण न होने से कृषि विज्ञान केंद्र बनने में हो रही है देरी
विज्ञापन

- ग्राम मझावली के पास होना है कृषि विज्ञान केंद्र का निर्माण
अमर उजाला ब्यूरो
चंदौसी। जनपद के कृषि विज्ञान केंद्र का निर्माण ग्राम मझावली के पास होना है, लेकिन जमीन का हस्तांतरण नहीं होने से यह अधर में लटका है। इसके निर्माण के बाद किसान को खेती संबंधी खासी सहूलियतें मिलेंगी। लेकिन ऐसा हो नहीं पा रहा है। प्रशासन ने इसके लिए कवायद शुरू कर दी है। जिलाधिकारी ने जमीन हस्तांतरण के निर्देश अधीनस्थों को दिए हैं।

जनपद की घोषणा हुए करीब आठ वर्ष हो चुके हैं। लेकिन अभी तक जनपद मुख्यालय के कार्यालय का निर्माण नहीं हो सका है। इससे खासी परेशानी सामने आ रही है। इन्हीं में एक है जनपद का कृषि विज्ञान केंद्र। इसके लिए जमीन चिह्नित हो गई लेकिन इसका हस्तांतरण नहीं हो पा रहा है। जनपद के कृषि विज्ञान केंद्र की स्थापना के लिए उद्यान विभाग की औद्योगिक क्षेत्र मझावली की 3.01 हेक्टेयर भूमि का चयन आईसीएआर द्वारा किया जा चुका है। लेकिन भूमि का हस्तांतरण न होने के कारण कृषि विज्ञान केंद्र के प्रशासनिक भवन का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है। राजकीय प्रक्षेत्र मझावली की गाटा संख्या 914 रकबा- 0. 218 हेक्टेयर व गाटा संख्या 915 रकबा 2 .792 हेक्टेयर यानी कुल रकवा 3.01 हेक्टेयर चिह्नित भूमि के हस्तांतरण कार्य किए जाने का प्रयास काफी समय से किया जा रहा है। लेकिन इसमें विभाग को सफलता नहीं मिल पा रही है। कृषि विभाग ने इस बारे में जिलाधिकारी को अवगत कराया है। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी महेश प्रसाद दीक्षित को दिशा निर्देश जारी करते हुए कहा कि प्रस्तावित भूमि के संबंध में परीक्षण कर इसकी आख्या से शीघ्र अवगत कराएं। अगर जनपद में कृषि विज्ञान केंद्र का निर्माण हो जाता है तो लाखों किसानों को इसका लाभ मिल सकेगा। वह अपने खेती के बारे में जानकारी लेकर पैदावार को बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन

--------------------------------------
फोटो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed