फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   ब्लॉक अधिकारी की जांच पर ग्रामीणों ने असहमति जताई, फिर से जांच की मांग

ब्लॉक अधिकारी की जांच पर ग्रामीणों ने असहमति जताई, फिर से जांच की मांग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Dec 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
ब्लॉक अधिकारी की जांच पर ग्रामीणों ने असहमति जताई, फिर से जांच की मांग
संभल। असमोली के गांव मथना के ग्रामीणों ने मंडलायुक्त कमिश्नर को शिकायती पत्र दिया है। इसमें गांव के कोटेदारी प्रस्ताव की जांच जनपद स्तरीय अधिकारी से कराए जाने की मांग की गई है। ब्लॉक स्तर के अधिकारियों की जांच पर सवाल उठाया है। शुक्रवार को दिए शिकायती पत्र में गांव मथना के ग्रामीणों ने कहा कि राशन डीलर के प्रस्ताव की जांच जनपद स्तरीय अधिकारी से कराई जाए।
विज्ञापन

ब्लॉक के अधिकारी की जांच से वह संतुष्ट नहीं हैं। ग्रामीणों ने कहा कि कुछ लोगों ने ब्लॉक के अधिकारियों से मिलकर प्रस्ताव की तिथि हटवाई थी। बाद में संभल तहसीलदार की जांच पर आपत्ति लगाई गई।
विज्ञापन

उसके बाद ब्लॉक के अधिकारी से अपने पक्ष में जांच कराई है। इस जांच से गांव के लोग संतुष्ट नहीं है। इसलिए जनपद स्तरीय अधिकारी से जांच कराई जाए। इस दौरान भूरे सागर, विनोद, शिवानी, मोनू, सरिता, अरविंद, सुभाष चंद्र, रवि चंद्र, किरन, रामचंद्र, गोपाल, रानी, राधे श्याम, मुुकेश, सुनीता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed