{"_id":"61f3fc7dfa619640021707dc","slug":"60-year-old-tried-to-misdeed-eight-year-old-girl-in-sambhal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैवानियत: 60 साल के वृद्ध ने आठ साल की बालिका के साथ की दुष्कर्म की कोशिश, मासूम के रोने पर मौके पर पहुंचे दादा ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैवानियत: 60 साल के वृद्ध ने आठ साल की बालिका के साथ की दुष्कर्म की कोशिश, मासूम के रोने पर मौके पर पहुंचे दादा ने बचाया
Fri, 28 Jan 2022 07:53 PM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौसी(संभल)
संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौसी(संभल)
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 28 Jan 2022 07:53 PM IST
सार
आठ वर्षीय बालिका अपने दो वर्षीय भाई के साथ घर के बाहर खेल रही थी। उस दौरान पड़ोसी साठ वर्षीय जोगराज बालिका को बहाने से बुलाकर अपने घर ले गया, तब उसके घर कोई नहीं था। आरोपी ने बालिका के साथ दुष्कर्म की कोशिश की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में घर के बाहर खेल रही आठ वर्षीय बालिका को आरोपी ने बहाने से घर बुलाकर लिया उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। बालिका के रोने पर उसकी दादी मौके पर पहुंची तो आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और छेड़खानी में मुकदमा दर्ज किया है। शुक्रवार सुबह आरोपी को पुलिस ने रोडवेज बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
एक मोहल्ले में बुधवार की शाम करीब चार बजे आठ वर्षीय बालिका अपने दो वर्षीय भाई के साथ घर के बाहर खेल रही थी। उस दौरान पड़ोसी साठ वर्षीय जोगराज बालिका को बहाने से बुलाकर अपने घर ले गया, तब उसके घर कोई नहीं था। आरोपी ने बालिका के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। आरोपी के घर के बराबर में रहने वाली किरायेदार ने बालिका के रोने की आवाज सुनकर उसे खोज रहे परिजनों को जानकारी दी। बालिका की दादी ने वृद्ध के घर जाकर देखा तो बालिका रो रही थी। यह सूचना दादी ने घर आकर परिजनों को दी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि इस दौरान आरोपी घर से भाग गया।
विज्ञापन