{"_id":"680a9fe82609c86217089eba","slug":"60-haj-pilgrims-were-vaccinated-necessary-guidelines-were-given-chandausi-news-c-204-1-chn1001-119478-2025-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: 60 हज यात्रियों का हुआ टीकाकरण, दिए जरूरी दिशा निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: 60 हज यात्रियों का हुआ टीकाकरण, दिए जरूरी दिशा निर्देश
विज्ञापन
चंदौसी। सीएचसी में हज जाने वाले यात्रियों के लिए बृहस्पतिवार को टीकाकरण कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें सीएमएस डॉ. हरवेंद्र सिंह की देखरेख में पंजीकृत 60 हजयात्रियों को टीका लगाने के साथ साथ पोलियो वैक्सीन की दवा भी पिलाई गई। इसके साथ ही 60 वर्ष से ऊपर के हजयात्रियों को हिमोफिलस इनफ्लुएंजा की वैक्सीन भी लगाई गई।
टीकाकरण के बाद हज यात्रियों में मेडिकल परीक्षण रिपोर्ट तथा टीकाकरण कार्ड वितरित किए गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हज यात्रा के दौरान स्वास्थ्य संबंधी सतर्कता बरतने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
सीएमएस ने हज यात्रियों को हीट वेब के प्रति भी हज यात्रियों को जागरूक किया। बताया कि हीट वेब से सबसे ज्यादा खतरा बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को होता है। इसके प्रति जागरूक रहना ही इससे बचाव का सबसे बड़ा उपाय हो सकता है। इसलिए समय रहते सावधानी बरतना अनिवार्य है। जरूरत पड़ने पर ही धूप में निकलें, सिर को ढककर रखें, पानी का भरपूर सेवन करें। साथ ही बाहर के खाने से परहेज करें और अपने भोजन में खीरा, ककड़ी, तरबूज, टमाटर, खरबूजा, वेल का सरबत आदि शामिल करें।
विज्ञापन
इस दौरान विशाल मोहन, वेदवती, अनीता सिंह, दीपक आदि मौजूद रहे। संवाद