फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   6 year child injured in car accident

बेकाबू कार ने छह वर्षीय मासूम बालिका को टक्कर मारी, हालत गंभीर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
6 year child injured in car accident
रजपुरा/गवां। रजपुरा थाना क्षेत्र के हसनपुर-गवां मार्ग पर गांव सिरसा के नजदीक बेकाबू कार ने छह साल की मासूम बालिका को टक्कर मार दी। इसमें मासूम बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मासूम को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

रविवार दोपहर करीब ढाई बजे गांव सिरसा निवासी बॉबी की छह वर्षीय बेटी गुंजन खेत की ओर से घर लौट रही थी। जैसे ही हसनपुर-गवां मार्ग पर पहुंची इसी दौरान हसनपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने सड़क पार करते समय टक्कर मार दी। चालक कार छोड़कर मौके से भाग गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मासूम को अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया है। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed