फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   6 new corona positive in sambhal

चंदौसी मं पांच और गुन्नौर में एक कोरोना संक्रमित मरीज मिला, संख्या 338 हुई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
6 new corona positive in sambhal
संभल/चंदौसी। कोरोना संक्रमण के मामले संभल जिले में लगातार बढ़ रहे हैं। अब जो संक्रमित मरीज मिल रहे हैं उसमें संक्रमित के संपर्क में रहने वाले या लक्षण मिलने वाले संक्रमित पाए जा रहे हैं। इससे आम लोगों के लिए खतरा ज्यादा बढ़ रहा है। मंगलवार को कोरोना के छह नए मरीज निकले हैं। अब संक्रमितों की संख्या 338 हो गई है। इन मरीजों में पांच मरीज चंदौसी तहसील व एक मरीज गुन्नौर तहसील का रहने वाला है। मरीजों में चंदौसी के जारई गेट निवासी 38 वर्षीय महिला व 16 वर्षीय किशोरी संक्रमित पाए गए हैं। शक्तिनगर निवासी 42 वर्षीय व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

वह दिल्ली में निजी कंपनी में कोआर्डिनेटर के पद पर थे और 27 जून को चंदौसी आए थे। इसके बाद सरकारी अस्पताल पहुंचे और कोरोना की जांच कराई। स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें होम क्वारंटीन कर दिया। जब 30 जून की सुबह उनके पॉजिटिव होने की रिपोर्ट आई तो उन्हें मुरादाबाद स्थित टीएमयू के लिए रेफर किया गया। चंदौसी के मुरादाबाद गेट निवासी भाई-बहन कोरोना संक्रमित निकले हैं। 36 वर्षीय भाई गुरुग्राम से आया था वह वहां मल्टीनेशनल कंपनी में टेक्नीकल मैनेजर है। बहन चंदौसी में ही रहती है। वह और उसकी 38 वर्षीय बहन भी कोरोनो संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन

इनके पिता की गुरुवार को मृत्यु हो गई थी। उन्हें कोरोना आशंकित माना गया था। लेकिन जांच नहीं कराई गई थी। इसके बाद इन लोगों के परिवार में भाई-बहन और मां की कोरोना जांच हुई। बुजुर्ग मां निगेटिव आईं हैं। अब उनकी जांच दोबारा कराई जा रही है। वहीं गुन्नौर के मोहल्ला जुलेपुरा निवासी 30 वर्षीय निजी चिकित्सक संक्रमित पाया गया है। यह चिकित्सक लगातार क्लीनिक संचालित कर रहा था। चिकित्सक के संपर्क में रहे लोगों के लिए खतरा बढ़ गया है। इन सभी संक्रमित मरीजों के संपर्क में रहे लोगों की पड़ताल स्वास्थ्य विभाग की टीमें कर रही हैं। जिससे क्वारंटीन कर कोरोना की जांच कराई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed