फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   5889 teenagers got their first vaccine

5889 किशोरों को लगा पहला टीका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
5889 teenagers got their first vaccine
संभल। जिले में मंगलवार को दूसरे दिन किशोरों का टीकाकरण किया गया। सभी उत्साहित नजर आए। दूसरे दिन टीकाकरण के लिए पहले दिन की तुलना में दोगुनी संख्या में किशोर पहुंचे।
विज्ञापन

मंगलवार को जिले के दस स्वास्थ्य केंद्र व इंटर कालेजों में 15 से 18 वर्ष की आयु के किशोर व किशोरियों को टीकाकरण किया गया। इनमें 3125 किशोर व 2764 किशोरियों ने टीकाकरण लगवाया। दूसरे दिन व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त नजर आईं। मास्क लगाकर ही प्रवेश दिया। इसके अलावा इंटर कालेजों में ज्यादातर वह छात्र-छात्रा शामिल हुए जो कक्षा 9 से 12वीं की पढ़ाई कर रहे हैं। शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को प्रेरित करते हुए टीकाकरण कराया। पवांसा स्थित पंडित रामप्रसाद शर्मा जनता कृषक इंटर कॉलेज में 104 किशोर व किशोरियों को टीका लगा। प्रधानाचार्य झंकार सिंह गुर्जर ने छात्र-छात्राओं को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. पंकज विश्नोई ने बताया कि किशोर व किशोरियों के टीकाकरण में तेजी आई है। पहले दिन के मुकाबले दूसरे दिन टीकाकरण दोगुने से ज्यादा हुआ। उम्मीद है तय लक्ष्य को जल्द पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed