फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   5694 cases settled, compensation of more than six crores recovered

Sambhal News: 5694 वाद निपटे, छह करोड़ से अधिक का प्रतिकर वसूला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Sep 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
5694 cases settled, compensation of more than six crores recovered
चंदौसी के जिला न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का दीप प्रज्जवलित कर आरंभ करते जनपद न्याय
चंदौसी(संभल)। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण और राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण उत्तर प्रदेश की ओर से जिला न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसकी शुरुआत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जनपद न्यायाधीश दुर्ग नारायण सिंह ने मां सरस्वती का पूजन व दीप जलाकर की।
विज्ञापन

इसमें सिविल कोर्ट चंदौसी व वाह्य न्यायालय संभल व गुन्नौर एवं समस्त राजस्व चकबंदी न्यायालयों व बैंकों के 5694 वादों का निस्तारण कर छह करोड़ से अधिक का प्रतिकर वसूल किया गया।
विज्ञापन

जनपद न्यायाधीश दुर्ग नारायण सिंह ने 22 वादों का निस्तारण करते हुए 21500 रुपये जुर्माना किया। प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय वीके लाल द्वारा 106 वादों का निस्तारण किया गया। पीठासीन अधिकारी एमएसीटी प्रदीप कुमार द्वारा मोटर दुर्घटना प्रतिकर अधिवारण के 48 वादों का निस्तारण करते हुए पीड़ित पक्ष को 43484262 रुपये प्रतिकर के रूप में दिलवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर सत्र न्यायाधीश चंदौसी आरती फौजदार द्वारा 250 वादों का निस्तारण करते हुए 12000 रुपये जुर्माना किया गया। अपर सत्र न्यायाधीश एससीएसटी एक्ट रागिनी ने छह वाद का निस्तारण करते हुए 2200 रुपये जुर्माना किया। नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत / अपर सत्र न्यायाधीश / विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट अवधेश कुमार सिंह द्वारा नौ वाद का निस्तारण करते 49500 रुपये जुर्माना किया गया। प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/सिविल जज सी. डि. आदित्य सिंह द्वारा 2542 बाद का निस्तारण करते हुए 704340 रुपये अर्थदंड वसूल किया गया।
सिविल जज जू. डि. दिव्या गर्ग ने 703 वादों का निस्तारण किया तथा 7000 रुपये अर्थदंड वसूल किया। न्यायिक मजिस्ट्रेट दिव्या चिंडालिया ने 518 वादों का निस्तारण कर 4980 रुपये अर्थदंड वसूल किया। सिविल जज वाह्य न्यायालय संभल नावेद अख्तर ने 412 वादों का निस्तारण करते हुए 13060 रुपये जुर्माना वसूल किया गया। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम वाह्य न्यायालय संभल ललित कुमार सिंह ने 268 वादों का निस्तारण करते हुए 4750 रुपये जुर्माना वसूल किया।

न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय वाह्य न्यायालय संभल वंदना सिंह ने 142 वादों का निस्तारण करते हुए 3000 रुपये जुर्माना वसूल किया। सिविल जज जू.डि. गुन्नौर नाजिग अकबर ने 648 वादों का निस्तारण करते हुए 14130 रुपये जुर्माना वसूल किया। इसके अलावा जनपद संभल के समस्त राजस्व न्यायालय द्वारा 15694 वादों का निस्तारण किया गया। उपभोक्ता फोरम द्वारा 20 वादों का निस्तारण करते हुए 15700425.58 रुपये समझौते की धन प्राप्त कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed