फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   5.50 lakh rupees were cheated in the name of getting a job, case registered against four

Sambhal News: नौकरी लगवाने के नाम पर 5.50 लाख रुपये ठगे, चार पर केस

Sun, 09 Mar 2025 12:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 09 Mar 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
5.50 lakh rupees were cheated in the name of getting a job, case registered against four
सरायतरीन। बहजोई पुलिस ने नौकरी लगवाने के नाम पर 5.50 लाख रुपये ठगने के मामले में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। एसपी के आदेश पर यह कार्रवाई हुई।
विज्ञापन

बहजोई थाना क्षेत्र के गांव पवांसा निवासी धर्मेंद्र राघव ने एसपी को बताया कि कुछ महीने पहले मेरी बुआ के बेटे ने प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना आयुष्मान गोल्डन कार्ड के अंतर्गत संविदा कर्मी की भर्ती निकलने संबंधी नोटिफिकेशन व्हाट्स एप मोबाइल पर भेजा था। मेरी बुआ के बेटे ने ऐंचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के गांव बाबूखेड़ा निवासी आसिफ से मुलाकात भी कराई थी। जिस पर उसने अपने भांजे और दामाद के भाई को नौकरी पर लगवाने के लिए 5.50 लाख रुपये दिए।
विज्ञापन

इसके बाद दोनों के इंटरव्यू के नाम पर पेटीएम से 25-25 हजार रुपये भी लिए गए। लेकिन बाद में नौकरी नहीं लगी। इस पर पुलिस से शिकायत की गई लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। एसपी के आदेश पर मुरादाबाद जिले के गांव गुलाबबाड़ी निवासी अमित ठाकुर, आदर्श, संजय यादव और ऐंचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के गांव बाबूखेड़ा निवासी आसिफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article