{"_id":"645414671599eff363024205","slug":"5333-percent-voting-in-the-district-bahjoi-topped-in-municipality-and-naroli-won-in-nagar-panchayat-sambhal-news-c-15-1-136414-2023-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: जिले में 53.33 प्रतिशत हुआ मतदान, बहजोई पालिका में रही अव्वल और नरौली ने नगर पंचायत में मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: जिले में 53.33 प्रतिशत हुआ मतदान, बहजोई पालिका में रही अव्वल और नरौली ने नगर पंचायत में मारी बाजी
विज्ञापन
संभल। जिले के आठ निकायों में 53.33 प्रतिशत मतदान हुआ है। इसमें तीन नगर पालिका परिषद संभल, चंदौसी और बहजोई में सबसे ज्यादा मतदान 61.76 प्रतिशत बहजोई में हुआ है। दूसरे नंबर पर मतदान प्रतिशत में 52.53 प्रतिशत के साथ संभल और मतदान प्रतिशत में तीसरा स्थान 48.25 प्रतिशत के साथ चंदौसी का रहा है। पांच नगर पंचायत में 63.01 प्रतिशत मतदान के साथ नरौली पहले स्थान पर रही है।
तीनों नगर पालिका और पांच नगर पंचायतों में सबसे ज्यादा मतदान प्रतिशत ही इस बार नरौली नगर पंचायत का रहा है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुए मतदान के दौरान जिलाधिकारी मनीष बंसल और पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र और शासन द्वारा प्रेक्षक बनाई गईं धनलक्ष्मी के. ने सभी निकायों में भ्रमण किया। मतदान की जानकारी भी अधीनस्थों से लेते रहे। सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक हुए मतदान में वर्ष 2017 का भी रिकॉर्ड नहीं टूट सका। बबराला में वर्ष 2017 के मुकाबले एक प्रतिशत मतदान ज्यादा हुआ है। अन्य सभी निकायों में पिछले चुनाव से मतदान प्रतिशत कम रहा है।
निकाय वर्ष 2017 वर्ष 2023
संभल- 57.45 प्रतिशत 52.53 प्रतिशत
चंदौसी- 49.72 प्रतिशत 48.25 प्रतिशत
बहजोई- 64.07 प्रतिशत 61.76 प्रतिशत
नरौली- 67.63 प्रतिशत 63.01 प्रतिशत
सिरसी- 61.13 प्रतिशत 55.76 प्रतिशत
गुन्नौर- 56.85 प्रतिशत 52.7 प्रतिशत
बबराला- 58.01 प्रतिशत 59.67 प्रतिशत
गवां- 61.21 प्रतिशत 60.78 प्रतिशत