फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   51 new corona positive in sambhal

अस्थाई जेल के 38 बंदी सहित 51 नए कोरोना संक्रमित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
51 new corona positive in sambhal
संभल। जनपद में संक्रमितों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। बहजोई स्थित केएचएमसी अस्थाई जेल के 38 बंदी सहित 51 नए कोरोना संक्रमित रोगी मिले हैं। संभल में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 2495 तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

सोमवार की देररात और मंगलवार को आई कोरोना की जांच रिपोर्ट में 51 नए कोरोना संक्रमित रोगी मिले हैं। खास बात यह है कि इनमें से 38 कोरोना संक्रमित रोगी बहजोई स्थित केएचएमसी अस्थाई जेल के बंदी है। इनके अलावा जांच रिपोर्ट में संभल के मोहल्ला सरायतरीन निवासी 19 वर्षीय युवती, बहजोई देहात निवासी 65 वर्षीय वृद्धा, बहजोई देहात निवासी 25 वर्षीय युवती, बहजोई देहात निवासी 35 वर्षीय महिला जांच में कोरोना संक्रमित मिली है। इनके अलावा असमौली ब्लाक के गांव मंसूरपुर माफी निवासी 24 वर्षीय युवक, चंदौसी के मोहल्ला घटलेश्वर गेट निवासी 37 वर्षीय महिला, चंदौसी के मोहल्ला सीता रोड निवासी 48 वर्षीय महिला, चंदौसी निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति जांच में कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनके अलावा संभल ब्लाक के गांव हिरौनी निवासी 24 वर्षीय युवक, संभल के सिरसी निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति, सिरसी निवासी 37 वर्षीय महिला, असमौली ब्लाक के गांव घनसूलपुर निवासी 13 वर्षीय किशोर जांच में कोरोना संक्रमित मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed