फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   50 tube wells have been without power for 12 days, causing crops to dry up.

Sambhal News: 50 नलकूपों की 12 दिन से बिजली गुल, सूख रहीं फसलें

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Oct 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
50 tube wells have been without power for 12 days, causing crops to dry up.
सरायतरीन(संभल)। गांव रझेड़ा सलेमपुर, चाचूनागल की मढ़ैया और नूरपुर ततारपुर में बिजली गुल होने से करीब 50 नलकूप बंद हैं। किसान फसलों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। करीब 250 बीघा फसलें सूखने की कगार पर हैं। कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन समाधान नहीं हुआ। इससे किसानों में रोष है। दरअसल, छह अक्तूबर को संभल जिले में बेमौसम आंधी के साथ बारिश हुई। आंधी भी आई थी। इस आंधी में हाईटेंशन लाइन के विद्युत पोल टूट गए थे, जिसे आज तक सही नहीं कराया जा सका है। किसानों का कहना है कि मजबूरन आलू की फसल की सिंचाई के लिए जनरेटर लगाया गया। इससे किसानों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। फिर से आलू की फसल की सिंचाई करनी है लेकिन नहीं कर पा रहे हैं। यदि जल्दी ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो पवांसा सब डिवीजन के परिसर में ही धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

00000
यह बोले किसान
कोट
नलकूप बंद हैं। इस कारण उनकी बीस बीघा आलू की फसल सिंचाई का इंतजार कर रही है। सिंचाई समय से न हुई तो पैदावार पर असर पड़ेगा। जबकि पहले से आर्थिक रूप से परेशान हैं।
विज्ञापन

संजीव यादव, गांव चाचूनागल की मढ़ैया।
000

करीब 70 बीघा भूमि की सिंचाई नहीं हो पा रही है। आलू की फसलों की सिंचाई के बिजली सप्लाई का इंतजार करना पड़ रहा है। समय रहते आपूर्ति नहीं मिली तो फसल के बर्बाद होने की अशंका बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंधारी यादव, गांव रझेड़ा सलेमपुर।
000
12 दिन से आपूर्ति ठप्प है। इस कारण आलू की फसल की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। लापरवाही का आलम यह है कि कोई सुनने को ही तैयार नहीं है। जनरेटर लगाकर सिंचाई करने को मजबूर हैं।


अंकित यादव, गांव चाचूनागल की मढ़ैया।
000

करीब 20 बीघा आलू की फसल की सिंचाई नहीं हो पा रही है। फसल बर्बाद होने की चिंता बनी हुई है। विद्युत निगम के अधिकारियों से शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।

राकेश शर्मा, गांव रझेड़ा सलेमपुर।

000
एस्टीमेट बनाकर भेज दिया गया था। सब डिवीजन क्षेत्र में जहां भी समस्या है, वहां कार्य तेजी से कराया जा रहा है, जिससे किसानों को बिजली सप्लाई मिल सके।
मनोज कुमार, एसडीओ देहात, सब डिवीजन पवांसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed